भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने सामर्थ से वर्तमान परिस्थिति में पिड़ित जन की सेवा करें - श्री कानसिंह चैहान
रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी ने प्रदेश के सभी पूर्व व वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष एवं महापौर की वर्चुअल बैढ़क लेकर आव्हान किया था कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदीजी के सफलतम 07 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई को सेवा दिवस के रूप में नगर में सेवा कार्य करें। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान पर जावरा नगर के अकेला हनुमान मंदिर पर सेवा संगठन कार्यक्रम का आयोजन कर 101 पैकेट राशन सामग्री सेनेटाईजर बाॅटल माॅस्क का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह जी चैहान साहब, उज्जैन दुध संघ संचालक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के.के. सिंह जी कालुखेड़ा साहब, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, श्रीमति निर्मला हाड़ा, भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश जी कोठारी, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री श्री भेरूलाल जी पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ड़ाॅ दिलिप शाॅकल्य, जिला पंचायत सदस्य श्री रितेश जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री मोहन पटेल जी, भाजपा जिला मंत्री श्री सुनिल भावसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री विवेक पोरवाल, मण्ड़ी व्यपारी अध्यक्ष अजीत चत्तर, पूर्व पार्षद श्री प्रदीप शर्मा एवं अनिल रांका के आतिथ्य में सम्पन हुआ।
स्वागत भाषण पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने देते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 07 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, जनधन बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड़ योजना के माध्यम से गरीब व्यक्तियों के जीवन सुधार की सार्थक पहल करी उक्त योजना आने वाले समय में देश विकास में मील का पत्थर साबित होगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह जी चैहान ने सेवा संगठन कार्यक्रम पर विस्तृत व्यवस्था करते हुए बताया कि समाज में जो सम्पन लोग हैं उनको आगे आकर वर्तमान में जो विपदा आई हैं उसमें पिड़ित शोषित व्यक्तियों के खुले मन से सेवा करना चाहिये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगे आकर स्वास्थ सेवाओं में शासन का सहयोग करते रहना चाहियें कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्जैन दुध संघ संचालक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के.के. सिंह जी कालुखेड़ा साहब ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विकास वादी सेवा की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत विश्व के नक्शे पर बड़ी ताकत के रूप में उभरा हैं आज देश मुद्रा भण्ड़ारण में मजबूत स्थिति में हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति निर्मला हाड़ा, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री भेरूलाल पाटीदार, भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश कोठारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ड़ाॅ. दिलिप शाॅकल्य ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता शांतिलाल जी पाटीदार, प्रहलाद सिंह जी हाड़ा, सुभाष जी डुंगरवाॅल, शिवेन्द्र माथुर, राजा चंचलानी, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश पंवार, अनिल टांक, संजय शर्मा, फैजल अली, पूर्व पार्षद राजेश चावरें, रईस पहलवान, सचिन सिसौदिया, शुभम यादव, मनोज अग्रवाल मामा,, रवि सैनी, दिपेन्द्र सिंह राठौर, दिलिप पंवार, राजाराम जी जाट, अजय औरा, कमलेश पाटीदार, प्रतिक डुंगरवाॅल, मेहुल भावसार, जिवन गंवली आदि लोग उपस्थित थें।
कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री सुनिल भावसार व आभार सांसद प्रतिनिधि मोहन पटेल ने माना।