बुधवार को मिली 337 लोगों को स्वस्थ होने की खुशी | Budhwar ko mili 337 logo ko swasthya hone ki khushi

बुधवार को मिली 337 लोगों को स्वस्थ होने की खुशी

बुधवार को मिली 337 लोगों को स्वस्थ होने की खुशी


रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - कोरोना से संक्रमित 337 लोगों को बुधवार को  स्वस्थ होने की खुशी मिली।  इन्हें स्वस्थ होने पर आज डिस्चार्ज किया गया।

मेडिकल कॉलेज रतलाम से आज 35 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार होम आइसोलेशन से 270 व्यक्तियों को नेगेटिव आने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। रतलाम स्थित शर्मा हॉस्पिटल से 1 व्यक्ति को आज डिस्चार्ज किया गया। जीडी हास्पिटल से 1, जनक हास्पिटल से 2, गायत्री हास्पिटल से 1, सिविल हास्पिटल जावरा से 4 व्यक्तियों को,आरोग्यम से 2,सिविल अस्पताल रतलाम से 2 तथा अन्य सेंटर से 19 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार बुधवार 337 को व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद इन सभी ने कोविड निर्देशों कका पालन करने तथा अपने परिचितों, परिजनों को मास्क लगाने, पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News