सुदूर सडक व सामुदायिक भवन की सौगात मिली, विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयासों से मिली स्वीकृति | Sudur sadak va samudyik bhavan ki sougat mili

सुदूर सडक व सामुदायिक भवन की सौगात मिली, विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयासों से मिली स्वीकृति

सुदूर सडक व सामुदायिक भवन की सौगात मिली, विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयासों से मिली स्वीकृति

रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - विगत समय से जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा किये जा रहे निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप जावरा विधानसभा क्षेत्र में सुदूर सडक व सामुदायिक भवनों के कार्यो की स्वीकृति मिली है। 1 करोड़ 41 लाख 65 हजार रु की लागत से क्षेत्र में 14 स्थानों पर सडक मार्ग व दो स्थानों पर सामुदायिक भवनों की स्वीकृति मिली है। 

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पाण्डेय द्वारा विगत समय प्रस्ताव रखा था कि शांतिवन पहुँच मार्गो के सुदूर सडक निर्माण कार्यो की स्वीकृति दी जावे। इस प्रस्ताव पर जिला पंचायत ने बीते दिनों सुदूर सडक कार्यो में शांतिवन पहुँच मार्गो को प्राथमिकता दी गई है। डॉ. पाण्डेय की अनुशंसा पर जावरा विकासखंड में भीमाखेडी से श्मशान घाट तक, गोठडा से शांतिधाम तक, कामलिया से श्मशान घाट तक, मांडवी से कब्रिस्तान तक, मार्तण्डगंज से शांतिवन तक, रीछागुर्जर से शांतिधाम तक, बोरवनी से श्मशान घाट तक, पिपलोदा विकासखंड में बछोडिया से श्मशान घाट तक, बेलारा से श्मशान घाट तक, कुशलगढ़ में प्रधानमन्त्री सडक से श्मशान घाट तक, ग्राम बडायला सरवन से श्मशान घाट तक, सेमलखेडी में स्कूल से श्मशान घाट तक, कालिया मजरा उम्मेदपुरा से सबलगढ़ तक और चाचरी से गुडरखेडा तक सुद्रुर सडक कार्य की स्वीकृति दी गई है।

डा. पाण्डेय की अनुशंसा पर जनजातीय कार्य विभाग ने ग्राम चाचरी में आदिवासी बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम जाम्बुडाबरा वार्ड 16 व 17 में सी सी रोड सडक निर्माण तथा ग्राम इस्लाम नगर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है l

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News