आरटीओ विभाग पर कर्मचारियो ने लटकाया ताला काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर | RTO vibhag pr karmchariyo ne latkaya tala kam band kr anishchit kalin hadtal pr

आरटीओ विभाग पर कर्मचारियो ने लटकाया ताला काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के कारण बैठे, कर्मचारियो ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा

आरटीओ विभाग पर कर्मचारियो ने लटकाया ताला काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

भिंड (मधुर कटारे) - भिण्ड जिले का परिवहन विभाग वैसे भी माह में 20 दिन या 15 दिन ही खुलता था, लेकिन अब कर्मचारी अनिश्चित कालीन  हड़ताल पर चले जाने से अब ओर जनता की परेसानी बढ़ती जा रही है ,अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से परिवहन कर्मचारीयो का क्या कारण है जाने 

विभाग के सेवा निवृत्त  अधिकारी श्री अशोक निगम एवं वर्तमान आर टी ओ निर्मल कुमरावत तथा विभाग के लिपिक कर्मचारियों के विरूद्ध पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्यवाही पर आज सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के अधिकारीगण (आर टी ओ) हड़ताल पर जा रहे हैं, विभाग के अधिकारियों के साथ साथ आज से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिपिक कर्मचारी भी, जब तक अधिकारीगण हड़ताल पर रहेंगे तब तक लिपिक भी सहयोग हेतु हड़ताल पर रहेंगे। प्रान्तीय अध्यक्ष श्याम यादव परिवहन विभाग मध्यप्रदेस तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ ने यह निर्णय भी लिया है ।जब तक कोरोना कॉल में किये गए सरकार के वादे पूरे नही किये जायेंगे तब तक इसी तरह अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post