प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लघंन करने पर संजय ढाबा पर कार्यवाही
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह लगातार जिलेवासियों से मास्क लगाने की अपील कर रहे है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा ‘‘रोको-टोको अभियान‘‘ अंतर्गत चालानी कार्यवाही की जा रही है।
जिला अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर आज 15,100/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। जिला प्रशासन समस्त जिलेवासियों से अपील करता है कि कोविड-19 के गाइड लाईन का पालन कर कोरोना की इस लड़ाई में सहयोग प्रदान करें।
औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण
कलेक्टर के निर्देशानुसार उद्योग विभाग एवं श्रम विभाग संयुक्त रूप से औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने अवनि टेक्सटाईल, बीसीडब्ल्यू कारखाने सहित अन्य औद्योगिक इकाईयों का औचक निरीक्षण किया। जहाँ सभी मास्क लगाये हुए अपना-अपना कार्य करते हुए पाये गये।
सेनेटाईजर का छिड़काव कर, लोगों को मास्क पहनने की दी जा रही है हिदायत
कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु नगर परिषद् शाहपुर में सेनेटाईजर का छिड़काव किया जा रहा है एवं लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है।
प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लघंन करने पर संजय ढाबा पर बड़ी कार्यवाही
जारी प्रतिबंधात्मक आदेशानुसार जिले में रात्रि 10 बजे के बाद होटल/रेस्टोरेंट/ढाबा आदि संचालित ना करने के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लघंन पर अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिवान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के.आर.बड़ोले ने संयुक्त रूप से संजय ढाबा का औचक निरीक्षण करके एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की हैं।