झाबुआ के नए कलेक्टर होंगे सोमेश मिश्रा, मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने जारी किए आदेश
झाबुआ-पेटलावद (संदीप बरबेटा) - मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज एक आदेश जारी किया गया जिसके अंतर्गत झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह के स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने से अस्थाई रूप से सोमेश मिश्रा को झाबुआ का नया कलेक्टर के रूप में पदस्थापना की है ,यह पदस्थापना अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप में होगी ।
सोमेश मिश्रा, पूर्व में उपसचिव मप्र शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं सीईओ आयुष्मान भारत निरामयम भोपाल पद पर थे जोकि अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक झाबुआ जिले के नए कलेक्टर पदस्थ हुए, वर्तमान कलेक्टर रोहित सिंह को उनकी जगह उपसचिव मप्र शासन पद पर नवीन पद स्थापना की गई।
Tags
jhabua