कोरोना की दूसरी लहर में मृत्युदर कम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन | Corona ki dusri lehar main mrityudar kam

कोरोना की दूसरी लहर में मृत्युदर कम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

कोरोना की दूसरी लहर में मृत्युदर कम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

देश में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को #COVID19 पर उच्च स्तरीय समूह मंत्रियों की 24 वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि हमारी मृत्यु दर लगातार कम हो रही है और अभी मृत्यु दर 1.28% है। 89 लाख से ज़्यादा हेल्थकेयर वर्कर को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ मिली है और 54 लाख से ज़्यादा हेल्थकेयर वर्कर को वैक्सीन की दूसरी डोज़ मिली है। हमारी मृत्यु दर में कमी जारी है। अभी यह 1.28% पर है। उन्होंने बताया, हम अब तक 84 देशों को वैक्सीन की 6.45 करोड़ डोज़ का निर्यात कर चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,31,968 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 780 मरीजों की मौत हुई है जबकि 61,899 को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,30,60,542 पहुंच गया है। 9,79,608 मरीज ऐसे हैं जिनका देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है या जो आइसोलेशन में हैं। वहीं अब तक कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 1,67,642 पहुंच गई है।

इस बीच, उत्तराखंड में आईआईटी रुड़की में भी कोरोना बम फूटा है। यहां पिछले दिनों में 90 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। वहीं दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच राज्यों में कोरोना मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में 7,437 नए केस सामने आए हैं। यहां अभी 23,181 एक्टिव केस हैं।

मध्य प्रदेश में आज से 60 घंटों का लॉकडाउन

मध्य प्रदेश भी उन राज्यों में शामिल है जहां कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक यानी 60 घंटों के पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह नियम सभी शहरों में लागू रहेगा। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 7 दिन का लॉकडाउन लगाना पड़ा है। इसी तरह जम्मू कश्मीर के 8 जिलों में 9 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News