बुरहानपुर निगम आयुक्त भूमरकर दम्पत्ती का पारिवारिक विवाद हुआ सार्वजनिक | Burhanpur nigam ayukt bhumarkar dampatti ka parivarik vivad hua sarvajanik

बुरहानपुर निगम आयुक्त भूमरकर दम्पत्ती का पारिवारिक विवाद हुआ सार्वजनिक

बुरहानपुर निगम आयुक्त भूमरकर दम्पत्ती का पारिवारिक विवाद हुआ सार्वजनिक

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - शहर के चर्चित हाई प्रोफाईल पारिवारिक मामला उस समय सार्वजनिक हो गया जब पत्नि जैसी महिला मित्र को भूमरकर ने घर में प्रवेश नही दिया। बडी मिन्नत के बाद भी जब पत्नि जैसी महिला मित्र को निगम आयुक्त भगवानदास भूमरकर ने घर में प्रवेश नही दिया और उसे ब्लैक मेलर कहा तो महिला घुस्से से तमतमा उठी और अपने पारिवारिक मामले को घर की दहलीज से बाहर सार्वजनिक कर वह अपनी गुहार लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह के पास पहुंची जहां महिला ने पूरा मामला कलेक्टर के सामने रखा। महिला की गुहार सुन कलेक्टर ने उन्हें लालबाग थाने भेज दिया। शुक्रवार से उलझा मामला शनिवार दोपहर तक भी नही सुलझा। इस बीच जब लालबाग थाना प्रभारी ए.पी. सिंग से मामले की जानकारी मीडिया ने लेनी चाहि तो वह भी कुच्छ नही बोले, इस बीच उस महिला को रात्री में विश्राम एक अन्य अधिकारी के घर पर लेनी पडी। सुबह जब मीडिया ने भगवानदास भूमरकर को लालबाग थाने में पाया और बात करने की कोशिश की तो उन्होने भी यह कहकर मीडिया से पल्ला झाड लिया कि यह हमारा पारिवारिक मामला है उसे सुलझा लिया जाऐगा। खेर अब आंगे जो भी हो शहर के इस हाई प्रोफाईल चर्चित मामले में अभी तक भी कोई हल निकलता दिखाई नही दिया। भूमरकर की पत्नि जैसी महिला मित्र दिन भर ऑफिसों के चक्कर काटती रही। बताया जाता है कि भूमरकर की अपनी पहली पत्नी से हुई एक पुत्री को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है, वर्तमान में यह महिला उस लडकी को अपने साथ रखना नही चाहती है, जब कि उसके अपने पूर्व पति से दो बच्चे है जिन्हें भूमरकर ने अपना लिया है। ऐसे में इस पारिवारिक विवाद में कोई भी अधिकारी मीडिया से कुच्छ कहने से पल्ला झाड रहा है। वही पीडित महिला भी अब तक खुलकर मीडिया के समक्ष कुछ नही कह रही है। अब देखना होगा कि प्रशासनिक गलयारे का यह हाईप्रोफाईल विवाद का ऊंट किस करवट बैठता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post