’शी लीड्स-एक राजनीतिक नेतृत्व पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम’ को अर्चना दीदी ने किया संबोधित | She leads ek rajnitik netratv pr ayojit prashikshan karyakram ko archana didi ne kiya sambodhit

’शी लीड्स-एक राजनीतिक नेतृत्व पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम’ को अर्चना दीदी ने किया संबोधित

’शी लीड्स-एक राजनीतिक नेतृत्व पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम’ को अर्चना दीदी ने किया संबोधित

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने ’प्रभावी राजनीतिक अभियान, रणनीति का निर्माण कैसे कर सकते हैं’ विषय पर संबोधित करते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस ’शी लीड्स’ 7 दिवसीय ऑनलाइन वर्चुअल प्रशिक्षण का आयोजन शक्ति-द पैरेलल फोर्स, इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी, शक्ति, नेत्री फाउंडेशन और शेवनिंग एलुमनी प्रोजेक्ट फंड के सहयोग से किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की महिलाएं राजनीतिक नेतृत्व पर प्रशिक्षण ले रही हैं। श्रीमती चिटनिस ने महिलाएं कैसे स्वयं को और बेहतर देश सेवा के लिए तैयार कैसे करें सहित अन्य विषयों पर मार्गदर्शन किया। महिलाओं में स्वाभाविक नेतृत्व की क्षमता तो होती ही है। उन्होंने प्रतिभागियों के लिए आकर्षक और ज्ञानवर्धक सत्र देने के लिए अपने दशकों के राजनीतिक अनुभव पर चर्चा की। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र की मैपिंग के विषय में विस्तार से बात की और इस बात पर जोर दिया कि सभी के साथ जुड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने राजनीतिक अभियानों को चलाने के दौरान, व्यक्तिगत स्तर पर मल्टीटास्किंग और हर स्तर के लोगों को साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इंडियन स्स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी, शक्ति पॉलिटिकल पॉवर टू वूमेन और श्री शक्ति द पैरेलल फोर्स द्वारा आयोजित ऑनलाईन प्रशिक्षण से महिलाएं स्वयं को और बेहतर देश सेवा के लिए तैयार हो रही है।

’शी लीड्स-एक राजनीतिक नेतृत्व पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम’ को अर्चना दीदी ने किया संबोधित

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि महिलाओं में स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता तो है ही। एक साथ, एक समय पर कई कार्य करना ‘मल्टी टास्किंग‘ महिला का विशेष गुण है। महिलाएं जैसे-जैसे सार्वजनिक क्षेत्र में अपना स्थान बनाएंगी राजनीति का स्तर बेहतर होता जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने की दृष्टि से तो स्त्री होना एक अनुकूलता है, संवेदनशीलता, कर्तव्यपरायणता, लगन और प्रामाणिकता से काम तो हम करती ही है। साथ-साथ उन्होंने कहा कि ध्यान रखे ‘शार्ट कट विल कट यू शार्ट‘ आवश्यक है कि सातत्स व संजीदगी से कार्य करती रहे।

’शी लीड्स-एक राजनीतिक नेतृत्व पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम’ को अर्चना दीदी ने किया संबोधित

उन्होंने गीता का श्लोक ‘‘कीर्तिः श्रीर्वाक्च नारीणां स्मृतिर्मेधा धृतिः क्षमा।‘‘ का उल्लेख कर अर्थ बताया। जिसमें श्रीकृष्ण कह रहे है कि नारी में मैं, कीर्ति, लक्ष्मी, वाणी, स्मृति, बृद्धि, धृति और क्षमा में हूं। दूसरे शब्दों में इन नारायण तत्वों से निर्मित नारी ही नारायणी है। संपूर्ण विश्व में भारत ही वह पवित्र भूमि है, जहाँ नारी अपने श्रेष्ठतम रूपों में अभिव्यक्त हुई है।

ज्ञात हो कि ’शी लीड्स, एक अद्वितीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम’ है, जो सभी पृष्ठभूमि के इच्छुक महिला नेताओं का समर्थन करने के लिए शुरू किया गया है, ताकि भारत में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वह राजनीति में भाग ले सकें। ’प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्री शक्ति-द पैरेलल फोर्स’ एक एनजीओ द्वारा शुरू किया गया है। यह चेवेनिंग एलुमनी प्रोजेक्ट फंड (सीएपीएफ) और इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी और शक्ति के सहयोग से किया जा रहा है। इस ’पाठ्यक्रम का उद्देश्य कौशल, ज्ञान और राजनीतिक कौशल के माध्यम से महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ाना है’। पाठ्यक्रम का एक अन्य उद्देश्य एक-दूसरे से जुड़ने, साझा करने और सीखने के लिए ’महिला राजनीतिक नेताओं का एक ऑनलाइन समुदाय बनाना है’। पहले कॉहोट, समूह में देश के विभिन्न हिस्सों से महिलाएं शामिल हो रही है। प्रशिक्षण में राजनीति और सामाजिक विकास क्षेत्र में पूर्व अनुभव के कुछ स्तर भी रखे गए है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कवर किए जाने वाले कुछ विषयों में निर्वाचन क्षेत्र मानचित्रण और प्रबंधन, संचार और मीडिया हैंडलिंग और प्रभावी अभियान उपकरण और रणनीति विकसित करना शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments