सेवा भारती समिति ने मरीजों के लिए दूध गर्म की व्यवस्था निशुल्क आरंभ की | Seva bharti samiti ne marijo ke liye doodh garm ki vyavastha nishulk arambh ki

सेवा भारती समिति ने मरीजों के लिए दूध गर्म की व्यवस्था निशुल्क आरंभ की

सेवा भारती समिति ने मरीजों के लिए दूध गर्म की व्यवस्था निशुल्क आरंभ की

शाजापुर (मनोज हांडे) - जिला सेवा भारती समिति शाजापुर द्वारा शासकीय अस्पताल अंबेडकर जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए दूध गर्म की व्यवस्था निशुल्क आरंभ की गई। जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाएं अन्य मरीज जो चिकित्सालय में प्रातः दूध वितरण किया जाता है। उस कच्चे दूध को निशुल्क गर्म किया जाएगा, साथ ही गर्भवती महिलाओं को गर्म पानी की आवश्यकता पड़ती रहती है, इसके लिए एक गर्म पानी के लिए गीजर की व्यवस्था एवं पोस्टमार्टम सामग्री भी विगत 2 वर्षों से सेवाभारती वितरण कर रही है उसकी  उपलब्धता  भी की गई है। 

सेवा भारती समिति ने मरीजों के लिए दूध गर्म की व्यवस्था निशुल्क आरंभ की

दूध गर्म की व्यवस्था सुबह 7:30 बजे से 12:00 बजे तक सुचारूरूप से चलेगी ,पूरे समय स्वयंसेवक अपना समय देते रहेंगे इस कार्यक्रम में जिला सेवा भारती समिति अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जी पाटीदार ,विभाग कार्यवाह शैलेन्द्र जी सोनी जिला सह कार्यवाह महेंद्र मोहन सोनी जिला सेवा प्रमुख विशाल जाटव गैस चूल्हा के दानदाता उमेश जी जैन  चिकित्सालय  के वरिष्ठ चिकित्सक  डॉक्टर  एस डी जयसवाल जी  डॉ आनंद जी परमार  डॉक्टर पंचोली  आदि  चिकित्सक भी उपस्थित थे , चिकित्सालय परिवार उपस्थित रहा वही सेवा भारती समिति के कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र नायक जिला सचिव आशुतोष सोनी सह सचिव राजाराम जी कटारिया प्रकल्प प्रकल्प के संचालक भगवान सिंह जी कुशवाह भी रहे  वह पूरे समय अपनी सेवा यहां पर रहेंगे साथ ही अन्य गणमान्य यहां उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments