रंगोली के माध्यम से दे रहे जल संरक्षण का संदेश | Rangoli ke madhyam se de rhe jal sanrakshan ka sandesh

रंगोली के माध्यम से दे रहे जल संरक्षण का संदेश

रंगोली के माध्यम से दे रहे जल संरक्षण का संदेश

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - नेहरू युवा केंद्र बुरहानपुर के द्वारा शासकीय हाई स्कूल ग्राम अंबाडा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। जिला अधिकारी पंकज गोस्वामी ने बताया कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में रंगोली, वॉल पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता, निबंध, नारा लेखन आदि माध्यमों से जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बार जल शक्ति अभियान के अंतर्गत वर्षा के जल को बचाने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण लोगों को वर्षा जल संचयन के रूफ टॉप हार्वेस्टिंग, वेल डीग हार्वेस्टिंग आदि तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षता एवं द्वितीय स्थान रोहिणी पाटिल ने हासिल किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post