भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री एवं बिजली पारेषण कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री का एक दिवसीय दौरा
शाजापुर (मनोज हांडे) - आज दिनांक 20 /3/2021 को मध्यप्रदेश भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री श्री निरंजन कुमार सिंह जी एंव मध्यप्रदेश बिजली पारेषण कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री सूरज सिंग गुर्जर अपने एक दिवसीय प्रवास पर शाजापुर आये, म.प्र बिजली कर्मचारी संघ वृत शाजापुर के क्षेत्रीय सचिव श्री अशोक राठौड़ द्वारा बिजली विभाग के विश्राम ग्रह लालघाटी पर उनका स्वागत किया गया एवं बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की वार्ता आयोजित की गई जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में प्रदेश के संगठन मंत्री एवं ट्रांसमिशन के महामंत्री को जानकारियां दी गई संगठन मंत्री श्री निरंजन कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं पर ऊर्जा मंत्रालय से भारतीय मजदूर संघ तथा बिजली कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी चर्चा करेंगे एवं सभी श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा इस अवसर पर बिजली पारेषण कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री गिरीश जोशी श्री नरेन्द्र सोनी व्रत शाजापुर से श्री मनोज दवे, श्री दावरे जी, डिस्कॉम कंपनी में मैनेजर श्री प्रजापति जी सहित कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ट्रांसमिशन के संगठन मंत्री श्री गिरीश जोशी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री अशोक राठौड़ द्वारा किया।