अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया | Antarrashtriy mahila divas samman samaroh ayojit kiya gaya

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया

जावरा (यूसुफ अली बोहरा) - सोमवार को महिला दिवस सम्मान समारोह होटल साईराज चौपाटी पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हमीर सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए और महिलाओं को सामाजिक रोक-टोक से आजादी मिलना चाहिए।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष युसूफ अली बोहरा ने की।बोहरा ने सम्मान समारोह में पधारे सभी अतिथियों का आदर सत्कार किया। एवं अपने  उद्बोधन में कहा कि मुसकुराकर दर्द भूल कर रिश्तो में बंद है दुनिया सारी हर पग को रोशन करने वाली वह शक्ति  है नारी । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में  नीति राज सिंह प्रदीप सिंह सोलंकी विवेक पोरवाल संजय पटेल अनिल जी दसेडा( पु.न.पा.अध्यक्ष) ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार को महिलाओं के हित एवं आत्म सम्मान नए कानून लागु करना चाहिए।ताकि  देश में भ्रूण हत्या शिक्षा घरेलू हिंसा दबाव आदि अनेक कुरीतियों से आजादी मिले। इसी कड़ी में कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ श्रीमती नीता जैन सुश्री प्रियांशा दुबे (पीएचई विभाग )सुश्री नीलम कन्नौज (डीएसपी बटालियन) श्रीमती अंकिता पाटीदार (महिला बाल विकास अधिकारी) ने भी संबोधित करते हुए महिलाओं को जागरूक करने पर जोर दिया। और महिलाओं को आगे बढ़कर सभी कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। समिति द्वारा इन सभी का सम्मान किया गया। एवं अतिथियों ने सुश्री तारा धाकड़ सुश्री चंचल सोनी श्रीमती कामिनी राठौर श्रीमती नर्मदा बाई श्रीमती वत्सला रुनवाल सुश्री सुष्मिता गहलोत रंजना सोलंकी मोक्षा मेहता खुशी धाकड़ रिसालत जहां का शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन साक्षी मारवाड़ी ने किया एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष किशोर मेहता ने माना।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री पाल जैन नगर अध्यक्ष शब्बीर मिठाईवाला दिनेश सैनी मुस्तफा शगुफ्ता विभोर जैन गिरीश चावला राजेश गौड़ दिलीप सिंह कालूखेड़ा रोशन जैन संदीप दसेडा विनोद औरा रवि गुलिया महिला इकाई अध्यक्ष संगीता जटियाअरवा बोहरा चंचल मेहता रोशनी जैन प्रियंका जैन जया दसेडा फातिमा मिठाईवाला बतुल शगुप्ता आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments