भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी का आगमन 22 को भाजपा कार्यालय में | Bhajpa kisan morcha ke pradeshadhyaksh chodhary ka agman 22 ko bhajpa karyalay main

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी का आगमन 22 को भाजपा कार्यालय में

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी का आगमन 22 को भाजपा कार्यालय में

बालाघाट  (देवेंद्र खरे) - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी का आगामी 22 मार्च को बालाघाट आगमन होने जा रहा हैं। इस दौरान उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जायेगा । प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा श्री चौधरी भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय किसान-कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होगें और सम्मेलन को संबोधित करेगें। इस संबंध में किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव निरंजन बिसेन जिला पंचायत की प्रधान श्रीमती रेखा बिसेन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश देशमुख ने संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता में बताया कि किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी सिवनी से 22 मार्च की सुबह 9 बजे बालाघाट के लिये रवाना होगें। कंजई पहुंचने पर श्री चौधरी का वहां पर किसान मोर्चा व भाजपा व विविध मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा अगुवानी कर स्वागत किया जायेगा। यहां से वे लालबर्रा सर्किट हाऊस पहुंचेंगें और यहां पर भी इसी तरह से झामसिंह नागेश्वर के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष भाजपा व भाजपा किसान मोर्चा व विविध मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जायेगा। यहां से गर्रा पहुंचने पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर सहित सभी मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अगुवानी कर स्वागत किया जायेगा। प्रदेशाध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी इसके बाद सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगें। जहां पर स्वागत सत्कार किया जायेगा। तत्पश्चात प्रदेशाध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी जिला स्तरीय किसान-कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेगें। कार्यकर्ता व किसानों से संवाद करेगें और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर प्रकाश डालेगें। किसान-कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा के अलावा प्रदेश सरकार के आयुष व जल संसाधन राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे, पूर्व मंत्री व विधायक गौरीशंकर बिसेन उपस्थित रहेगें व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे द्वारा अध्यक्षता की जायेगी। किसान-कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा के अलावा भाजपा के समस्त प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रतिनिधिगण, सहकारी समिति, बैंक, मार्केटिंग समिति के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्तागण अपेक्षित हैं। पदाधिकारियों द्वारा नियत अपेक्षित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में जिला स्तरीय भाजपा किसान-कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने की अपील की गई हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती लता एलकर, श्रीमती अनिता खरे,डॉ.मनोज हरिनखेड़े सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post