जिला कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन 20 को | Jila congress dvara loktantr samman divas evam vishal tiranga yatra

जिला कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन 20 को

जिला कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन 20 को
फ़ाइल फ़ोटो

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - लोकतंत्र, प्रजातंत्र, सविधान की हत्या के एक वर्ष पूर्ण होने पर मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेष सहित जिला स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी मे जिला मुख्यालय पर 20 मार्च षनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। जिसमे क्षैत्रिय विधायक मुकेष पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, समस्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, षहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांगे्रस, सेवादल, एनएसयुआई, अल्पसंख्यक विभाग, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, आईटी सेल के पदाधिकारी सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता एवं पंच-सरपंच मोजुद रहेेगे। 

*प्रमुख मार्गो से निकलेगी तिरंगा यात्रा* 

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेष पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठोर ने जानकारी देते हुए बताया कि मप्र के इतिहास में वह काला दिन था, जिस दिन हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दिया था। गोरतलब है कि भाजपा नेताओं द्वारा येन-केन प्रकरण देश के संविधान, लोकतंत्र, प्रजातंत्र, प्रदत्त मतदाताओं द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार जो भाजपा के 15 वर्षों पर 15 महीने के कार्यकाल पर भारी पड़ रही थी, उस पर प्रहार कर खरीद-फरोस्त कर कांग्रेस की सरकार गिरा दी गई थी। इसी परिपेक्ष में जिले की जनता-जनार्दन को भाजपा के कृत्यों से अवगत कराने के उद्देश्य स्वरूप, लोकतंत्र सम्मान दिवस एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन 20 मार्च 11ः30 बजे किया जा रहा है। स्थानीय सिनेमा चैराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। यहां से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए स्थानिय तीखी ईमली स्थित सविधान निर्माता बाबा आम्बेडकर साहेब की प्रतिमा पर उन्हें माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया जाएगा। नेताओ ने विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो से अपील की हे कि वह तिरंगा यात्रा मे षिरकत कर सफल बनाए। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी। 

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News