उत्कृष्ट उमावि तिरला द्वारा उपाध्याय मैडम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया
तिरला (बगदीराम चौहान) - शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय तिरला में उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर कार्यरत श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय के सेवानिवृत्त होने पर संकुल केंद्र उत्कृष्ट उमावि तिरला द्वारा उपाध्याय मैडम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा प्राचार्य कन्या हाई स्कूल तिरला श्रीमती कल्पना नालकर प्रधानाध्यापक अंतर सिंह परमार एवं श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय मैडम मंचासीन थे अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत श्रीमती माया शर्मा ओंकार पटेल देवकन्या पाटीदार चोपड़ा सर एवं सुनीता दुबे मैडम द्वारा किया गया विदाई ले रही शिक्षिका के बारे में संस्था प्रधान अंतर सिंह परमार द्वारा उनके सेवाकाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई मुख्य अतिथि श्रीमती मिश्रा प्राचार्य मैडम द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई कार्यक्रम में संकुल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन हेमंत प्रजापत द्वारा किया गया एवं आभार जन शिक्षक महेश दास साधु द्वारा किया गया।