नागरिकों के सुझावों पर बनेगा भाजपा का संकल्प पत्र - सोनु गेहलोत
भाजपा नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सदस्य ने प्रबुद्धजन व आम नागरिकों से जुटाएं सुझाव
आगर मालवा (अंकित दुबे) - आगर मालवा अंकित दुबे* मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न श्रेणी के नागरिकों से सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। प्राप्त सुझावों के आधार पर नगरीय निकाय में पार्टी चुनाव लड़ेगी तथा उनमें विजयी होने पर संकल्प पत्र के एक-एक बिंदुओं को मूर्त रूप देगी।
यह बात भाजपा नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सदस्य सोनु गेहलोत ने कम्पनी गार्डन स्थित मांगलिक भवन में विभिन्न श्रेणी के प्रबुद्धजन व आम नागरिकों की जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्दसिंह बरखेडी, करणसिंह यादव,कैलाश गवली काका, मनोज बंटी ऊंटवाल आदि मंचासीन थे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिलाध्यक्ष श्री बरखेडी ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ/प्रबुद्धजन, चिकित्सक, इंजीनियर, वास्तु चित्रकार, पर्यावरणविद, वकील, सीए, प्राध्यापक, व्यापारी, उद्योगपति, पथ विक्रेता संघ, कामकाजी महिलाएं, महाविद्यालयीन विद्यार्थी, रहवासी संघों के पदाधिकारी, के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए। श्री बरखेडी ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो प्रबुद्ध व आमजन से प्राप्त सुझावों के आधार पर अपना चुनावी संकल्प पत्र बनाकर विजयी होने पर उसे लागू करती है। श्री गेहलोत ने उपस्थित प्रबुद्धजन से सुझाव प्राप्त किए।नगर पालिका से दिनेश परमार,अजय जैन,महेश चौहान, सुधिरभाई जैन.गोपाल कुभंकार, चंद्रमणी परमार,वंदना शर्मा,भुरु टांक.यादव आदि। इसके बाद सोयत नगर पंचायत से नरेन्दपालसिंह जादौन,प्रदीप शर्मा, भारतसिंह, देवीलाल कुशवाहा, आदि.नगर पंचायत सुसनेर डां.धिरेन्द पाडें,मुकेश हरदेनिया, भुपेन्द्र शास्त्री, आदि, नगर पंचायत नलखेड़ा से पिरुलाल कलसिया आदि,नगर पंचायत बडोद से लालसिंह राजपूत, सुरेश भावसार, रखब जैन,विक्रमसिंह चौहान, चद्रेश शर्मा आदि, नगर पंचायत कानड से राजेश गोयल.कन्हैयालाल परमार,मुकेश केलकर,बनेसिंह चौहान आदि।नगर पंचायत बडागांव से लश्र्मीनारायण राजपूत, जयप्रकाश जामलिया, श्यामसुंदर पाटीदार, जयनारायण यादव, आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। श्री गेहलोत ने कहा प्राप्त सुझावों के आधार पर संबंधित निकाय, संबंधित जिला व प्रदेश के संकल्प पत्र बनाए जाएंगे। बैठक का संचालन जगदीश गवली ने किया व आभार प्रेम मस्ताना ने माना।
*संकल्प पत्र के लिए प्रमुख सुझाव...*
आगर शहर में बडा तलाब का सौंदर्यीकरण कर,बाबा बैजनाथ महादेव व मा तुलाजी भवानी माता का पुनः मेला प्रारभं किया जाए। बंद सीविल अस्पताल पुनः प्रारभं किया जाए। .......शहर में महिला डॉक्टर की व्यवस्था की जाए. गल्स कालेज खोला जाएं।नगर में प्रमुख माग्रों पर पार्किंग व्यवस्था की जाए। लाल गड्ढे से मटन मार्केट हटाकर श्मशान का निर्माण किया जाए। मटन मार्केट,मछली मार्केट व चौराहे से अडें हटाकर चिन्हित स्थान पर किया जाए।रातडिया तलाब किनारे बसे लोगों को पुनः स्थापित किया जाए। स्वच्छता, स्वास्थ्य व पेयजल प्रदाय से जुड़े सुझाव प्राप्त हुए।सोयत.नलखेड़ा. सुसनेर. बडोद.कानड.बडागांव के नागरिकों ने भी विभिन्न सुझाव दिए।