मिलावटखोरी कर अमानक घी बनाने के कारखाने पर क्राइम ब्रांच एवं थाना गढ़ा पुलिस की दबिश | Milawatkhori kr amanak ghee banane ke karkhane pr crime branch

मिलावटखोरी कर अमानक घी बनाने के कारखाने पर क्राइम ब्रांच एवं थाना गढ़ा पुलिस की दबिश

वनस्पति घी एवं रिफाईंड आईल तथा फ्लेवरिंग एसेन्स का मिश्रण कर भारी मात्रा में तैयार किया हुआ कृत्रिम घी तथा वनस्पति घी कीमती लगभग डेढ़ लाख रूपये का  पकड़ा जाकर कारखाने को किया गया सील

मिलावटखोरी कर अमानक घी बनाने के कारखाने पर क्राइम ब्रांच एवं थाना गढ़ा पुलिस की दबिश

जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जबलपुर जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी में लिप्त तथा मानव जीवन को संकटापन्न करने वाले मिलावटखोरों, सूदखोरों, भूमाफिया को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।

                अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एवं गढा पुलिस के द्वारा थाना गढा अंतर्गत भारत कालोनी में दबिश देते हुये भारी मात्रा में एसेंस मिलाकर तेेैयार किया हुआ कृ़ित्रम घी एवं वनस्पति घी कीमती लगभग डेढ लाख रूपये का पकड़ा जाकर कारखाने को सील कराया  गया है।  

                    आज दिनाॅक 27-2-21 को क्राइम ब्रान्च को विश्वसनीय सूचना मिली कि राजेश केशरवानी थाना गढा अंतर्गत भारत कालोनी मे किराये का मकान लेकर उक्त मकान में वनस्पति घी एवं रिफाईंड तेल मे एसेंस मिलाकर   अवैध लाभ  अर्जित करने के लिए कृतिम देसी घी तैयार कर  जबलपुर सहित आसपास के जिलों में बेच रहा है।

                सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में क्राइंम ब्रान्च एवं थाना गढा पुलिस के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी, कमरे के अंदर 2 व्यक्ति राहुल गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी इंद्रा नगर संतोषी माता मंदिर गोरखपुर एवं संतोष केशरवानी उम्र 42 वर्ष निवासी मथुरा विहार  प्लाट न. 48 विजय नगर मिले, सूचना से अवगत कराते हुये कमरे की तलाशी ली गयी तो कमरे के अंदर एल्यूमीनियम के डिब्बों में तैयार किया हुआ कृत्रिम देशी घी जिससे देशी घी जैसी खुशबू आ रही थी तथा 15 लीटर वाले  33 टीन मे वनस्पति घी एवं 15 लीटर वाले 22 टीन में तैयार किया हुआ कृत्रिम देशी घी भरा हुआ मिला, कमरे में 100, 250, 500 एम.एल. तथा 1 लीटर के प्लस्टिक के सैकड़ों डिब्बे तथा गैस चूल्हा, 2 सिलेण्डर, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, टीन के ढक्कन को पैक करने की मशीन तथा पावक दीप द्रव्य नाम के लेबिल कीमती लगभग 1 लाख 50 हजारों रुपए का मिला , पूछताछ  पर संतोष केशरवानी एवं राहुल गुप्ता ने राजेश केशरवानी  निवासी कैलाशपुरी गुप्तेश्वर के साथ मिलकर  पार्टनरशिप में वनस्पति घी में सस्ता रिफाईंड आईल एवं घी का एसेंस मिलाकर कृत्रिम घी तेयार करते हुये 220 रूपये किलो के भाव से थोक में तथा 280 रूपये फुटकर के भाव से जिला जबलपुर के अलावा कटनी, सिवनी, मण्डला, उमरिया, शहडोल , रीवा, सतना में सप्लाई करना स्वीकार किये। पूछताछ पर किसी भी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन होना नहीं पाया गया। सूचना पर पहुंची खाद्य अधिकारी श्रीमति मधुरी मिश्रा के द्वारा सैम्पल लिये जाकर कारखाने को सील किया गया है।  खाद्य अधिकारी के प्रतिवेदन पर थाना गढा में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।  

 *उल्लेखनीय भूमिका* - थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी के नेतृत्व थाना गढा के उप निरीक्षक विनय बुंदेला, क्राईम ब्रांच के प्रधान आरक्षक प्रमोद पाण्डे, अजय पाण्डे, आरक्षक रामगोपाल, राममिलन, ब्रम्हप्रकाश, महेन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News