जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों की भावभीनी विदाई | Jabalpur main padast seva nivart hue police adhikariyo ki bhavbhini vidai

जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों की भावभीनी विदाई

जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों की भावभीनी विदाई

जबलपुर (संतोष जैन) - आज दिनाॅक 26-2-2021 को व्ही.व्ही.आई.पी. आगमन की मीटिंग में व्यस्त होने के कारण पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)के मार्ग दर्शन में शाम 6-30 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जिला जबलपुर में पदस्थ निरीक्षक श्री इंद्रलाल मरावी, उप निरीक्षक शिवचरण पटेल एवं सहायक उप निरीक्षक भोजराज सिंह को  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल,  द्वारा  उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह तथा सेवा निवृत्त हो रहे अधिकारियों के  परिवार  की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

                   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेष सिंह बघेल ने सेवा निवृत्त हो रहे परिवार के लोगों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण ही हमारे बीच से विदा ले रहे  हमारे पुलिस परिवार के साथीगणों ने 40 साल तक की सेवा अवधी को तनाव मुक्त रहते हुये निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे , आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, आपने अपने स्वास्थ को बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें , यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News