भोपाल में जेल की 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी हुआ फरार | Bhopal main jail ki 14 fit uchi deewar fandkar kedi hua farar

भोपाल में जेल की 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी हुआ फरार

भोपाल में जेल की 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी हुआ फरार

भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट) - भोपाल जिला जेल से एक सजायाफ्ता बंदी के फरार हो हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी के भाग जाने का खुलासा तब हुआ, जब मंगलवार दोपहर को बंदियों की गिनती हुई। जैसे ही एक बंदी कम मिला, तो जेल में हड़कंप मच गया। शाम तक जब बंदी की कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो अरेरा हिल्स थाने में जेल अधिकारियों की ओर से शिकायत की गई। इस पर केस दर्ज कर लिया गया। फरार बंदी धोखाधड़ी के मामले में सजा काट रहा था। पुलिस फरार बंदी की तलाश में जुटी है। अरेरा हिल्स थाना प्रभारी आरके सिंह के अनुसार मेगराकलां बैरसिया निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मण सिंह राजपूत धोखाधड़ी के मामले में सेंट्रल जेल में चार नवंबर 2020 से सजा काट रहा था।

11 दिन से जिला जेल में था

लक्ष्मण को कुछ दिन पहले केस के सिलसिले में सेंट्रल जेल से निकालकर पेशी पर ले जाया गया था। यहां से वापस आने के बाद उसे 11 दिन पहले जिला जेल में रखा गया था। वह कुछ दिन बाद वापस सेंट्रल जेल जाने वाला था।

गिनती में कम मिला एक बंदी

जेल उपअधीक्षक पीडी श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह बंदियों को बैरक से खाने के लिए निकाला गया था। 11 बजे उन्हें वापस अंदर किया जा रहा था। इसमें एक बंदी कम मिला, जिसकी पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि जेल परिसर में दीवार के पास पेड़ लगा है। संभवत: उसका सहारा लेकर वह 14 फीट ऊंची दीवार फंदकर फरार हो गया। उसके फरार होने के बाद जेल के आसपास के इलाके, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद जेल अधीक्षक की शिकायत पर अरेरा हिल्स पुलिस ने बंदी लक्ष्मण सिंह राजपूत के खिलाफ अभिरक्षा से भागने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल रही है। बताया गया है कि बंदी के खिलाफ छह धोखाधड़ी के मामले लंबित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News