विवेकानंद जी के विचारो की मशाल को ले जायेगे प्रत्येक परिसर तक
राजोद (रामलाल सागित्रा) - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राजोद नगर में मशाल यात्रा निकाली इस मशाल यात्रा में सैकड़ो कार्यकर्त्ता अपने हाथो में मशाल लेकर पुरे उत्साह के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। मशाल यात्रा कन्या शाला से प्रारम्भ हो कर सदर बाजार, धोबी बडली, गांधी चौक, चामुंडा चौक होते हुए पुनः कन्या शाला में समापन किया। मशाल यात्रा के पश्चात् सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरित किये। जिसमे मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री आशीष शर्मा, विभाग संयोजक श्याम धाकड़, नगर अध्यक्ष शुभांकर बग्गड़, नगर मंत्री अर्जुन मदारिया मंचासीन थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विभाग संयोजक श्याम धाकड़ द्वारा कार्यक्रम की भूमिका के बारे में बताया जिसके पश्चात् मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विभाग संगठन मंत्री आशीष शर्मा ने अपने उदबोधन में बताया की विवेकानंद जी के विचारो को विद्यार्थी परिषद की इस जलती हुई मशाल को हमें प्रत्येक परिसर तक लेकर जाना है। इसके पश्चात् पुरुस्कार वितरण किया जिसमे प्रथम स्थान दीपक बगदिराम कावलिया एवं चिरंजीत कुंदन प्रजापत द्वितीय स्थान दीपक श्यामलाल सरा एवं सूरज मदनलाल कसानीया तृतीय स्थान।
अभयराज सिंह लक्षमण सिंह राठौर एवं नीतीश संकरलाल पिपलिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अमन कावलिया ने किया व आभार नगर मंत्री अर्जुन मदारिया ने व्यक्त किया उपरोक्त जानकारी मिडिया प्रमुख आशुतोष सरा ने दी।