थाना रांझी अंतर्गत कृत्रिम नकली देशी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी | Thana ranjhi antargat kratim nakli ghee banane ki factory pakdi

थाना रांझी अंतर्गत कृत्रिम नकली देशी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

तैयार किया हुआ 500 किलो कृत्रिम नकली देशी घी एवं बनाने के उपकरण जप्त

मिलावटखोर विष्णु गुप्ता गिरफ्तार, विष्णु गुप्ता के खिलाफ की जायेगी एन.एस.ए. की कार्यवाही

थाना रांझी अंतर्गत कृत्रिम नकली देशी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को  मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों  तथा राशन एवं यूरिया की काला बाजारी करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

                      आदेश के परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री अगम जैन (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल  तथा नगर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इसरार मंसूरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी राझी श्री आर के मालवीय के नेतृत्व में क्राइम ब्रान्च एवं थाना रांझी की संयुक्त टीम  द्वारा  गंगाराम का भट्टा बडा पत्थर रांझी निवासी विष्णु गुप्ता की नकली देशी घी फैक्ट्री मे छापा मारकर लगभग 500 किलो  बना हुआ कृत्रिम नकली देशी घी तथा बनाने मे प्रयुक्त सामान एवं उपकरण जप्त किये गये है।

थाना रांझी अंतर्गत कृत्रिम नकली देशी घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

                     दिनाक 22-1-2021 को क्राइम ब्रान्च को सूचना मिली कि बडा पत्थर गंगाराम के भट्टा के पास विष्णु गुप्ता अपने घर मे बनस्पति घी ,सोयाबीन तेल से नकली देशी घी बना कर अवैध लाभ  अर्जित करने के लिए  लोगो को विक्रय  रहा है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में क्राइंम ब्रान्च एवं थाना रांझी पुलिस तथा  खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद धुर्वे  की संयुक्त टीम द्वारा विष्णु गुप्ता  निवासी गंगाराम का भट्टा बडा पत्थर रांझी में दबिश देकर विष्णु गुप्ता  को सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर एक कमरे मे  डालडा के डिब्बे, सोयाबीन तेल, रखे हुए था, दो बडे एल्यूमिनियम के   गंजो मे 120-120 किलो एवं एक छोटे गंजे में 40 किलो, 3 टीन में 35 किलो, तथा 500 ग्राम के 380 पैकेट में कृत्रिम घी भरा हुए तैयार रखे थे एवं मिक्स करने हेतु मिक्सर मशीन गंजे  मे लगा हुआ था,   एवं 3 तीन लोहे के पलटा (करछा ) जिसका उपयोग घी को चलाने मिलाने मे किया जाता है, कमरे मे मिली,  देशी  घी तैयार करने हेतु  पीले रंग के डालडा बनस्पति के खाली डिब्बे,  4 टिन रसोई न 1  बनस्पति  के भरे डिब्बे, 6 खाली डिब्बे,  गैस चूल्हा एवं गैस सिलेण्डर, इलेक्ट्रानिक कांटा, एक तौल कांटा  500 ग्राम के दो बांट एक किलो का एक बांट 200 ग्राम के एक वांट 50 ग्राम का 1 वांट 100 ग्राम का एक वांट एक लोहे की छन्नी एक स्टील का चम्मच एक लोटा लगभग एक किलोग्राम प्लास्टिक की पन्नी एक पैकेट रबरबैंड कुल कीमत 1 लाख 35 हजार रुपये के मिले  ।

                 मकान मालिक विष्णु गुप्ता से  पूछताछ की गई जिसने बताया कि गंजे मे  सोयावीन तेल ,डालडा वनस्पति मिलाकर गैस भट्टी की सहायता से गर्म करता है और मिक्सर से मिक्स करता है ठंडा होने पर इलेक्ट्रानिक वेटिंग मशीन से तौलकर पालीथिन के पैकेट मे पैक करता है जिसे उसके घर से अन्य फुटकर विक्रेता बाजार मे मानव उपभोग हेतु देशी घी के नाम से विक्रय करते हैं।

                     विष्णु गुप्ता द्वारा  अपने घर मे बनस्पति एवं सोयाबीन तेल का उपयोग कर शुद्ध देशी घी के नाम पर मिलावटी कृत्रिम देशी घी  तैयार कर विक्रय तथा विक्रयार्थ संग्रह किया जाकर आम जनो के साथ धोखाधडी कर  बेईमानी छलपूर्वक अवैध लाभ अर्जित करना पाये जाने पर थाना रांझी मे विष्णु गुप्ता पिता नारायण दास गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी गंगा राम का भट्टा बडा पत्थर राझी  विरुद्ध  धारा 420,272 भादवि खाद्य सुरक्षा एव मानक अधिनियम 2006 धारा 51.52 26 (2) का अपराध पंजीबद्ध करते हुये प्रकरण विेवेचना मे लिया गया।

           उल्लेखनीय है कुछ दिन पूर्व ही क्राइम ब्रांच एवं रांझी पुलिस द्वारा विष्णु गुप्ता को कृत्रिम नकली देशी घी के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।  

 *महत्वपूर्ण भूमिका* - नकली घी के अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रांझी श्री आर के मालवीय, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बिलोहा आरक्षक  सत्यसेन यादव अजीत पटेल बलजीत सिंह राजेश केवट हरिशंकर गुप्ता अजय सोनकर, अनिल शर्मा थाना रांझी के उप निरीक्षक राहुल काकोडिया, रोहित दिवेदी, प्रधान आरक्षक राजेश  मिश्रा, आरक्षक अविनाश सिह साकेत तिवारी धीरेन्द्र तिवारी रवीन्द्र सोनी राजकुमार सिंह विवेक धुर्वे  की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post