सांसद के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कराया महामृत्युंजय का जाप, सैकड़ो श्रद्धालूओं ने की कामना | Sansad ke uttam swasthya ke liye karaya mahamrutyanjay ka jaap

सांसद के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कराया महामृत्युंजय का जाप, सैकड़ो श्रद्धालूओं ने की कामना

ग्राम बोहरड़ा स्थित महादेव संगमेश्वर मंदिर पर दादा मित्र मंडल ने कराया जाप

ताप्ती नदी का जल कलसी में भरकर किया महादेव का अभिषेक

सांसद के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कराया महामृत्युंजय का जाप, सैकड़ो श्रद्धालूओं ने की कामना

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के जल्द स्वस्थ होने के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से ग्राम बोहरडा स्थित मोहना संगम पर प्राचीन महादेव संगमेश्वर मंदिर पर ज्ञानेश्वर पाटिल दादा मित्र मंडल द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया गया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र पाटिल ने पूजारियों के साथ मंत्रोच्चार किया। मंत्रों और शंक की धून से शिवालय गूंज उठा। सैकड़ो श्रद्धालूओं ने जाप में शामिल होकर सांसद श्री चौहान के जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना की। गजेन्द्र पाटिल के साथ युवाओं ने मंदिर से करीब 200 फीट नीचे जाकर कलसी में मां ताप्ती नदी का जल भरकर लाया और महादेव का अभिषेक किया। सांसद पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान, भतीजे सुजयसिंह चौहान मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर जाप किया।

सांसद के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कराया महामृत्युंजय का जाप, सैकड़ो श्रद्धालूओं ने की कामना

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र पाटिल ने बताया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में सांसद श्री चौहान के बीमारी से उबरने के लिए महामृत्यंजय का जाप कराया गया। पिछले दिनों कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटीव आई थी। इसके बाद से इनका इलाज भोपाल में चल रहा है। जाप करवाकर सांसद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसमें सभी वरिष्ठ और युवा शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप श्राफ, लक्ष्मण महाजन, प्रदीप जाधव, नेपानगर पूर्व विधायक मंजू दादू, संजय सहगल, विक्रमसिंह चौहान, संदीप मुंशी, संजय जाधव सिरपुर, अरूण पाटिल खैरखेड़ा, विवके श्रीमाली, गजानन महाजन लोनी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश्वर चौधरी, शिवाजी पाटिल, मनोहर महाजन, मोनू नवग्रहे, आकाश वाघमारे, रोहित ठाकुर, महेन्द्र मराठा, महेश सोनवणे, नरेंन्द्र पाटिल, जय पाटिल सहित अन्य श्रद्धालू उपस्थित थे।

सांसद के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कराया महामृत्युंजय का जाप, सैकड़ो श्रद्धालूओं ने की कामना


Post a Comment

Previous Post Next Post