राम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान के निमित्त प्रभात फेरी का आयोजन
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर 4 दिसंबर सोमवार को प्रातः राम जन्मभूमि निधि संग्रह समर्पण अभियान के अंतर्गत केशव बस्ती ,में प्रति दिन प्रातःकालीन प्रभात फेरी का आयोजन तय किया। इसी के तहत प्रभात फेरी निकाली गई जो छत्रछाया कम्युनिटी हाल से प्रारंभ होकर बस्ती के प्रमुख मार्गो से होती हुई प्रथम दिवस श्री राम मंदिर छत्रछाया में संपन्न हुई।
जन जागरण के उदेश्य से इस यात्रा का आयोजन हो रहा है सुबह सुबह नगर में वातावरण राममय होने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
विजय महामंत्र श्री राम जय राम जय जय राम की धुन का उच्चारण किया जाता है शंख, घड़ियाल, झान मंजीरे, ढपली, भगवा पताका लेकर सभी राम भक्त बड़े उत्साहित होकर शामिल होते है। केशव बस्ती
प्रचार प्रमुख संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया अमरनाथ तिवारी राकेश साहू चंद्रपाल सिंह प्रकाश जायसवाल सत्यनारायण यादव सीडी सिंह शिवशंकर नोबदे ओमप्रकाश पाटीदार हरिकेश शर्मा रमेश शर्मा प्रदीप पांङे राजेन्द्र वर्मा पुरूषोत्तम शर्मा सभी ने सु मधुर रामधुन का भजन कर अपने जीवन को धन्य बनाया।