पुलिस द्वारा बालिकाओं को जागरूक करने चलाया गया अभियान
हर्रई (रत्नेश डेहरिया) - प्रदेश भर में महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए और उनकी विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे महिला जागरूकता अभियान के तहत हर्रई पुलिस द्वारा शासकीय महाविद्यालय हर्रई मैं एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य थाना प्रभारी हर्रई कौशल सूर्या महिला उप निरीक्षक उप निरीक्षक प्रियंका अग्रवाल एवं थाना हर्रई का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा उप निरीक्षक प्रियंका अग्रवाल द्वारा बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक होने एवं उनके विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय एवं महिला संबंधी कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई।
साथ ही महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम में मददगार लोगों को थाना जिला एवं प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत करने संबंधी जानकारियां भी दी है थाना प्रभारी हर्रई द्वारा बताया गया कि पुलिस मुख्यालय एवं छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक अग्रवाल के निर्देशन पर लगातार थाना स्तर पर महिला जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिससे महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।