मध्यप्रदेश मीडिया संघ की बुरहानपुर जिले की ईकाईयों के अध्यक्षों का हुआ सम्मान समारोह | MP media sangh ki burhanpur jile ki ikaiyo ke adhyaksho ka hua samapan samaroh

मध्यप्रदेश मीडिया संघ की बुरहानपुर जिले की ईकाईयों के अध्यक्षों का हुआ सम्मान समारोह

मध्यप्रदेश मीडिया संघ की बुरहानपुर जिले की ईकाईयों के अध्यक्षों का हुआ सम्मान समारोह

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - मध्यप्रदेश मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप (बंटी) नागौरी ने बताया कि जिले में मध्यप्रदेश मीडिया संघ की इकाईयों का गठन किया गया। जिसमे आज बुरहानपुर में नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नेपानगर इकाई अध्यक्ष नरेश चौकसे, खकनार इकाई अध्यक्ष दुर्गेश पाठक, देडतालाई इकाई अध्यक्ष राशिद खान, शाहपुर इकाई अध्यक्ष गणेश बाविस्कर व अन्य साथी पत्रकारों के साथ कार्यक्रम में सम्मीलित हुए जिसमे विभन्न मुद्दो पर चर्चा की गई मध्यप्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान अंसारी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों के हितों में कार्य करने का आह्वान किया साथ ही सभी से युवाओं को साथ लेकर निष्पक्ष पत्रकारिता करने की बात भी कही। वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बंटी नागौरी ने कहा कि मुझे मिली जिम्मेदारी को में पूर्ण ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा साथ ही सभी साथियो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय उपलब्ध रहूंगा।

मध्यप्रदेश मीडिया संघ की बुरहानपुर जिले की ईकाईयों के अध्यक्षों का हुआ सम्मान समारोह

सभी नवनियुक्त ईकाईयो के अध्यक्ष ने इस नई भूमिका मिलने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निभने का प्रयास करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post