बुरहानपुर शहर में शीघ्र ही होगी गौ कथा: डॉ.किरण सिंह | Burhanpur shahar main shighr hi hogi go katha

बुरहानपुर शहर में शीघ्र ही होगी गौ कथा: डॉ.किरण सिंह

बुरहानपुर शहर में शीघ्र ही होगी गौ कथा: डॉ.किरण सिंह

बुरहानपुर (अमर दिवाने) - हिंदू जागरण मंच ने सोमवार को इच्छापुर गौशाला में गौ सेवा कार्य किया। संगठन की मातृशक्ति वीरांगना इकाई का कार्य देख रही समाज सेविका डॉ.किरण सिंह ठाकुर ने कहा हमारे देश में पौराणिक काल से गाय को माँ का दर्जा दिया गया है। गाय से जुड़ी सभी चीजों को दैवीय माना जाता है। गाय का घी, दूध, गोमूत्र एवं गोबर का प्रयोग भी पूजा पाठ में किया जाता है। गौ माता की पीठ पर उभरा हुआ कूबड़ सूर्यकेतु नाड़ी होती है। प्रतिदिन गौ माता की पीठ पर हाथ फेरने से रोगों का नाश होता है एवं मान्यता है कि गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है।

बुरहानपुर शहर में शीघ्र ही होगी गौ कथा: डॉ.किरण सिंह

डॉ.किरण सिंह ने यह भी बताया की पौराणिक ग्रंथों में लिखा है की भगवान श्री कृष्ण ने गाय प्रेम के चलते ही गौलोक बनाया। बहुत शीघ्र ही शहर में गौ कथा का आयोजन संगठन द्वारा करवाया जाएगा।

हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री ठा. प्रियांक सिंह ने बताया की जिले की सभी गौशालाओं में अभियान चलाकर प्रति सप्ताह संगठन द्वारा साफ सफाई व सेवा कार्य किया जावेगा व सभी युवाओं को भी गौ माता की महिमा बताकर गौ रक्षा हेतु संकल्प दिलवाया जाएगा। ईच्छापुर इकाई के पवन महाजन व रितेश देशमुख का संगठन के गौ सेवा कार्य में विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post