मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ | Mantri ramkishor nano kavre ne puls polio drop pilakar puls polio abhiyan

मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

बालाघाट (देवेंद्र खरे) - आज दिनांक 31 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बालाघाट जिला चिकित्सालय में आयुष मंत्री माननीय श्री रामकिशोर नानो कावरे एवं बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन जी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया पल्स पोलियो अभियान के रजत जयंती वर्ष में 

आज से तीन दिन हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं 

हम पहले ही दिन अपने क्षेत्र के सभी नौनिहालों को दो बूँद ज़िंदगी की पिला कर पोलियो  के विषाणु का समूल नाश कर दें एवं विश्व से पोलियो का उन्मूलन कर अपने नौनिहालों को विकलांगता जैसे अभिशाप से मुक्त कर दें। 

हमारे कार्यकर्ताओं को बहुउद्येशीय कहा जाता है 

राष्ट्रीय पल्सपोलियो अभियान के रजत जयंती वर्ष में 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को दो बूँद ज़िंदगी की पिलायें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज पांडे सिविल सर्जन डॉक्टर ए के जैन एवं टीकाकरण प्रभारी डॉ परेश उपलव एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा

Post a Comment

0 Comments