महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये प्रदेश स्तरीय जनजागरुकता अभियान ''सम्मान'' को प्रारंभ किया जाना है
अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री के द्वारा 11 जनवरी को किया जायेगा
बुरहानपुर (अमर दीवाने) - सम्मान अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बच्चो की सुरक्षा, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को सचेत कर हतोत्साहित करना, महिला एवं बच्चो की सुरक्षा मे समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना। सम्मान अभियान की प्रमुख कार्यवाहिया कम्युनिटी आउटरीच महिला सुरक्षा आडिट, सायबर सुरक्षा जागरुकता, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यवाही सम्मिलित है। कम्युनिटी आउटरीच मे जागरुकता हेतु विभिन्न प्रकार के पोस्टर जैसे सार्वजनिक उत्तपीडन, सडक एवं बस मे उत्तपीडन,पीछा करना, ताक क्षाक करना, नाबालिक को भगा कर ले जाना, मानव तस्करी महिला सुरक्षा आदि पर केन्द्रित रहेंगे। महिलाओ की दृष्टि से संवेदनशील स्थान एवं महिला अपराध अधिक घटित होने वाले स्थानो का चयन कर महिला सुरक्षा आडिट विभिन्न विभागो की मदद से कराया जायेगा।
समय-समय पर प्रतियोगिता एवं सायबर सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिला अपराध के निराकरण एवं महिला सुरक्षा मे अपना उत्तरदायित्व निर्वहित करने वाले व्यक्तियो को ''रीयल हीरो'' बनाया जाकर सम्मानित किया जायेगा सभी से अपेक्षा है कि इस महत्तवपूर्ण अभियान मे सक्रिय भागीदारी प्रदर्शित कर जागरुकता, महिलाओ की सुरक्षा एवं महिलाओ हेतु अपराध मुक्त वातावरण के निर्माण मे सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगें।