महिला सम्मान के लिये चलाए जा रहे अभियान | Mahila samman ke liye chalaye ja rhe abhiyan

महिला सम्मान के लिये चलाए जा रहे अभियान

महिला सम्मान के लिये चलाए जा रहे अभियान

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - मध्यप्रदेश शासन भोपाल  द्वारा महिलाओं एवं बालको के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम "सम्मान"का  शुभारंभ किया गया है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडौरी के निर्देशन व उपस्थिति मे आज दिनाँक 20/1/2021 को स्टेडियम शाहपुरा मे , उत्कृष्ट विद्यलय, मॉडल स्कूल,  नवीन शाला, कन्या शाला की छात्राओ को एकत्रित कर  सेल्फ डिफ़ेंस के लिए कराटे के प्रशिक्षको द्वारा आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह होने से यातायात नियमो के पालन आदि की भी जानकारी दी गई  उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को समाज मे सम्मान दिलाना और उनके लिए एक भय मुक्त वातावरण बनाना है जिससे लोगो में महिलाओ एवम् बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम  हेतु सक्रिय भागीदारी की भावना का संचार हो। उक्त कार्यक्रम में  अनु. अधि. पुलिस महोदय शाहपुरा, तहसीलदार महोदय शाहपुरा, थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया,महिला थाना प्रभारी राम आर्मो, खेल प्रशिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, उत्कृष्ट विद्यलाय प्राचार्य डी. डी. मेहता, कन्या शाला प्राचार्य संदीप सोनी, नवीन शाला प्राचार्य राम शरण गुरुदेव, थाना स्टाफ्, मीडिया जन आम नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post