किसान कानून के विरोध में कांग्रेस का निम्बोला में धरना
रंगा-बिल्ला देश को बर्बाद कर रहे है:- अजय रघुवंशी
बुरहानपुर (अमर दिवाने) - कांग्रेस ने देश को 70 साल में खड़ा किया, ओर विश्व के शक्तिशाली देशो की गिनती में लाकर खड़ा किया, किन्तु केवल दो लोगो की नीति इस को बर्बाद करने पर तुली हुई है, ये रँगा बिल्ला देश को वापस विदेशीओ को बेच कर ही छोड़ेंगे।
उक्त आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने कहा कि देश के लाखों किसान पानी, बारिश और ठंड में अपनी जाने गंवा रहे है, अब तक एक सैकड़ा किसानों ने अपनी जान गवा दी, फिर भी इन रँगा बिल्ला को रहम नही आ रहा है, जब तक किसान बिल वापस नही होता कांग्रेस, किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ती रहेगी।
आज जिला कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के नेतृत्व में ग्राम निम्बोला में धरना कार्यक्रम रखा गया, जिसमे बोलते हुए कांग्रेस जनो ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा।
धरने को रविन्द्र महाजन, प्रितिसिंह राठौर, गौरी शर्मा, तसनीम मर्चेंट, संदीप जाधव, इन्द्रसेन देशमुख, विनोद मोरे, अशोक पाटिल, रईस डिस्कवाले, सचिन व्यास आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम पश्चात तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौपा गया, जिसका वाचन ग्रामीण अध्यक्ष किशोर महाजन ने किया, कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अजय उदासीन ने किया, आभार अमर यादव ने माना।