जाते जाते दे गया राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए दान | Jate jate de gaya ram mandir janmbhumi tirth shetr ke liue daan

जाते जाते दे गया राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए दान 

जाते जाते दे गया राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए दान

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर रामजन्म भूमी निधी संग्रहण अभियान में एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी  पाराशर परिवार आगे आया ।युवा उद्यमी होने के नाते कई युवाओं को प्रेरणा देने के काम करते करते मरणोपरांत भी उदाहरण प्रस्तुत कर गया रूपेश। 

19 जनवरी 2021 जन्म जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के वंशज स्व. रूपेश पाराशर होनहार इंजीनियर एवं युवा उद्यमी ने अपने जिवित रहते ही घोषणा की थी मैं राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये की राशी दूँगा। 

जाते जाते दे गया राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए दान

ज्ञात हो गत 5 जनवरी को आकस्मिक दुर्घटना में दुःखद निधन के कारण युवा उद्यमी रूपेश पाराशर नहीं रहे। 

लघु उद्योग भारती, विश्व जागृति मिशन इंदौर जैसी कई संस्थाओ सक्रिय रूप से अपनी भूमिका मे रहने वाले रूपेश मरणोपरांत किए जाने वाले योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा। एक लाख राशी की डी डी भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए परिवार जन ने नगर की श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधी टोली को समर्पित की।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा की गई। 

उक्त अवसर पर संघ विभाग सामाजिक सद्भाव के पदाधिकारी चंद्रकांत नौबदे, धार विभाग सह व्यवस्था प्रमुख जगदीश प्रसाद साहू, नगर संघचालक लखन लाल जी मालवीय, कार्यवाह ईश्वरलाल तिरोले, लघु उद्योग भारती कार्यकारिणी के कल्याण सिंह चौहान, लाखनसिंह हाडा, रोहित शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल, भाजयुमो जिला मंत्री संजय सोनी, पार्षद बी सी प्रजापति, मनोहर यादव, राजेन्द्र गुरु, अरुण सिंह, सुधाकर महाजन, कैलाश पगारे,रामगोपाल यादव, अजय फेगड़े, नितिन गणपुरकर, सहित अभियान की टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News