72 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा
उज्जैन (रोशन पंकज) - शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 जनवरी मंगलवार को 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा| कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि सुबह 8:00 बजे छत्री चौक पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी एवं 8:30 बजे कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल द्वारा झंडा वंदन किया जाएगा| इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन भी होगा| इस अवसर पर सभी कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे|
Tags
ujjen