अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर कच्ची शराब जप्त | Awaidh sharab ki taskari main lipt aropi giraftar

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर कच्ची शराब जप्त

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर कच्ची शराब जप्त

जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी  मंे लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

               अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री अगम जैन (भा.पु.से.) एवं  नगर पुलिस अधीक्षक रांझी मोहम्मद इसरार मंसूरी  के मार्गदर्शन में थाना खमरिया पुलिस को 1 आरोपी को 70 लीटर कच्ची शराब के साथ पकडने मे सफलता प्राप्त हुई है।  

                  थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे ने बताया कि आज दिनाॅक 26-1-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम रिठौरी में शराब बेचने हेतु अधिक मात्रा में देशी शराब केन में रखे हुये खडा हेै सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहाॅ एक व्यक्ति 2 केेन रखे खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे धेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम संजू उर्फ संजय कोल उम्र 38 वर्ष निवासी रिठौरी बताया, जो 2 केनों में 70 लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिसे जपत करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

                    आरोपी को रंगे हाथ अवैध शराब के साथ पकड़ने में उप निरीक्षक प्रकाश सोलंकी, महिला आरक्षक आरती सोनकर, आरक्षक गौरव यादव, सतीष पाण्डे, आशीष यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments