थांदला बनेगा जिले का सर्वश्रेश्ठ नगर - सांसद गुमानसिंह डामोर | Thandla banega jile ka sarvshreshth nagar

थांदला बनेगा जिले का सर्वश्रेश्ठ नगर - सांसद गुमानसिंह डामोर

थांदला बनेगा जिले का सर्वश्रेश्ठ नगर - सांसद गुमानसिंह डामोर

थांदला (शहादत खान) - नगर परिषद थांदला द्वारा इन्डोर स्टेडियम में आयोजित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड वितरण एवं रोड़ निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि थांदला नगर में अभी 1 करोड़ 64 लाख के रोड़ निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करने आया हुं व अगले माह फिर 1 करोड़ से अधिक निर्माण कार्यो की सौगात देने के लिये आऊंगा। पूरे थांदला नगर में पक्की सड़कों का निर्माण होगा व जिस तरह स्वछता में पूरे प्रदेश में थांदला नगर ने अपना नाम रोशन किया है उस हेतु नगर के समस्त नागरिक, सफाई कर्मी, एवं नगर परिषद कर्मचारीयों एवं अधिकारीयों को इसका श्रेय जाता है, इसी दृढ़ संकल्प के साथ थांदला जिले व प्रदेश का भी सर्वश्रेष्ठ नगर भी बनेगा । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने स्वागत भाषण दिया व नगर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद समर्थ उपाध्याय , पार्षद पीटर बबेरिया, रोहीत बेैरागी, अजब बेन बोहरा, गजेन्द्र चौहान, लीला मीकु भाबर, कादर शेख के साथ सांसद गुमान सिंह डामोर का 51 किलो की माला से एवं मचं पर उपस्थीत अतिथियों का स्वागत किया।

थांदला बनेगा जिले का सर्वश्रेश्ठ नगर - सांसद गुमानसिंह डामोर

आयोजन को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबो का खून चुसने वाली सरकार थी पर भाजपा सरकार गरीबों का मुफ्त में इलाज कर उनका पालन पोषण करने वाली सरकार है जिसका सीधा उदाहरण आयुष्मान कार्ड है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति चिन्हीत अस्पतालों में 5 लाख रु.तक का इलाज करवा सकता है। पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कहा सबका साथ सबका विकास इसे मात्र नारा नही बनाया गया अपितु भाजपा ने इसे सिद्ध करके बताया है। 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी ने कहा निरोगी काया एवं स्वच्छ पर्यावरण ये वर्तमान परिस्थितीयों में सबसे पहली जरुरत है व जिसे पूरा करने हेतु संकल्पित भाजपा सरकार आयुष्मान कार्ड एवं स्वच्छता अभियान पर जोर दिया जा रहा है। भाजपा नेता विश्वास सोनी ने नगर के लिये अंतर्राज्यीय बस स्टैंड की भी मांग रखी जिससे नगर कि सुव्यवस्थित बस स्टैण्ड़ की वर्षो  पुरानी आवश्यकता को पूरा किया जा सके। आयोजन को मंचासिन वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा, गणराज आचार्य, अशोक अरोरा, जिला महामंत्री श्यामा ताहेड़ ने भी सम्बोधित किया। जिसके पश्चात मंचासीन अतिथियों ने हितग्राहीयों को आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया

1 करोड़ 62 लाख  के कार्याे का हुआ भूमि पूजन

नगर के लगभग सभी वार्डो में सी.सी.रोड़ , नालियो एवं नालो के निर्माण का भूमि पूजन सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा किया गया। जिसमें वार्ड क्र.1 में सी.सी. रोड़,वार्ड .3 में नाली एवं सी.सी.रोड़, वार्ड क्र.4 में नाली, वार्ड क्र.5 में 2 रोड़,वार्ड क्र.6,10,11,14,15 में सी.सी.रोड़ एवं वार्ड क्र.12 में नाला एवं नाली के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन किया गया। विभीन्न वार्डो के रहवासियों द्वारा शाल श्रीफल भेट कर एवं आरती उतारकर सांसद गुमान सिंह डामोर एवं अतिथियों का स्वागत किया। भूमि पूजन पं. कैलाश आचार्य द्वारा सम्पन्न करवाया गया। साथ नगर के प्राचीन श्री बड़े रामजी मंदिर पर  जिला जनपद सदस्य राजेश वसुनिया, महेश नागर, अमित शाह, राकेश सोनी, जयेन्द्र बैरागी, जगमोहन सिंह राठौर, लखन भगोर, मुन्ना मेढ़ा, भरत कटारा, सोहन सिंगर, बालु खड़िया, दलिया बामनिया, सुनील पणदा, विष्णु सोनी, खेमचन्द कटारा, अखिलेश कटारा, हेमन्त शर्मा, रमेश आचार्य, नगर परिषद कर्मचारी  एवं विभिन्न वार्डो के रहवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशदीप अरोरा ने एवं आभार सीएमओ अशोक चौहान ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News