एसपी एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजन | SP evam collector ke margdarshan main fitnes ka doz adha ghanta roz

एसपी एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजन 

एसपी एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजन

झाबुआ (संदीप बरबेटा):- भारत सरकार के फिट इण्डिया कैम्पेनिंग दिसम्बर 2020 फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज के अन्तर्गत फिट इण्डिया प्रभात फेरी का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग झाबुआ द्वारा शनिवार को झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता

एवं कलेक्टर श्री रोहित सिंह 

के मार्गदर्शन में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य शारीरिक गतिविधि, खेलकूद को नागरिकों के दैनिक जीवन का एक अंग बनाने के लिए एवं सभी नागरिकों में स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है   

    प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद वास्कले के द्वारा बस स्टैण्ड झाबुआ से हरी झंडी दिखा कर किया गया। जिला खेल अधिकारी श्री विजय सलाम के निर्देशन में बस स्टेन्ड से थांदला गेट होते हुए राजवाडा से बुनियादी स्कूल, से उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर सम्पन्न हुई। प्रभात फेरी मे शहर के सभी खेलो के खेल संघ एवं सामाजिक संघ के खिलाडी गणमान्य नागरिको एवं शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लेकर खुद के लिए आधा घंटा रोज व्यायाम करने और फिट रहने का संदेश आमजन को दिया एवं आम जन को स्वयं के फिटनेस के लिए जागरूक किया।

    प्रभात फेरी को सफल बनाने में जिला समन्वयक, नायब तहसीलदार श्री हर्षल बोहरानी, नेहरू युवा केन्द्र प्रीती, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय आयशा कुरैशी, आदिवासी विकास विभाग के क्रीडाधिकारी श्री कुलदीप धाबाई, व्यायाम निदेशक श्री योगेश गुप्ता, व्यायाम निदेशक श्री नरेश राज पुरोहित, व्यायाम निदेशक श्री मनोज पाठक, श्री सुरेन्द्र बारिया, श्री जमील पठान, श्री रामसिंह मोहनिया, खेल प्रशिक्षक श्री अवलोक शर्मा, श्री जयन्तीलाल परमार, श्री जेवेन्द्र बोराडे, सुश्री शिफाली मसीह, युवा समन्वयक श्री नितीन डामर, सुश्री प्रिया हटिला, विजय गामड, फुलसिंह मुजाल्दे का सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News