संतोष नागेश बने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष
हर्रई (रत्नेश डेहरिया) - जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कपिल सोनी ने बताया कि आज मुख्यालय के परासिया रोड में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कांग्रेस, भारतीय गोंडवाना पार्टी और भाजपा में सेंध लगाते हुए कई नेता,कार्यकर्ताओं को अपने पाले में शामिल किया ।आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव सतीश नागवंशी की उपस्थिति में सदस्यता अभियान में भाजपा कांग्रेस और अन्य दल से आए लोगों को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
सभी नवागन्तुक कार्यकर्ताओं का पहले फूल मालाओं से स्वागत किया गया ,महिलाओं का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात उन्हें विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कराई गई इसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया गया इसमें मुख्य रूप से शहर की कांग्रेस नेत्री ज्योति गोहिया ,सुनीता पवार ,तोशिबा लोखंडे के साथ कई महिलाओं ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन थामा परासिया से संजय सराठी के नेतृत्व में 50 कार्यकर्ताओं ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ,हर्रई ब्लॉक के डॉक्टर संतोष नागेश जिन्हें कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया ज्योति गोहिया को महिला प्रकोष्ठ की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ,सुनीता पवार जिला उपाध्यक्ष तोशिबा लोखंडे नगर निगम अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया, और परसराम सीलू को मोहखेड़ ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया ,साथ ही पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में नगर अध्यक्ष सोनू बंदेवार की नियुक्ति की गई ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिला प्रभारी राजकुमार सरयाम, जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमरे, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कपिल सोनी।