किसानों के सम्मान में युवक कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली | Kisano ke samman main yuvak congress ne nikali mashal raily

किसानों के सम्मान में युवक कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

किसान विरोधी नरेंद्र मोदी नारे लगाए

किसानों के सम्मान में युवक कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर 30 दिसंबर  बुधवार को शाम  5:00 बजे आईसर चौराहा ब्रिज से किसानों के सम्मान में युवक कांग्रेस के तत्वाधान में  मशाल रैली निकाली। जो आयशर चौराहे से प्रारंभ होकर आजाद चौराहा मुख्य मार्ग होते हुए पीथमपुर थाने पर पहुंची। किसानों के सम्मान में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा लेकर चल रहे थे और किसानों के सम्मान में जमकर नारेबाजी कर रहे थे। नारों में प्रमुख प्रमुख नारों में किसान विरोधी नरेंद्र मोदी। किसान विरोधी बिल वापस लो। आदि नारे लगा रहे थे। 

किसानों के सम्मान में युवक कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

मशाल रैली में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष  मनोज सिंह गौतम शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू जायसवाल महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता प्रदीप द्विवेदीयुवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष यतेंद्र पाटीदार युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अर्पित नागर कामरान कुरेशी डॉ एस आर गोयल महेश पथरिया नेता प्रतिपक्ष पप्पू असोलिया राजेश असोलिया पार्षद विपुल पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हेमंत हिरोले पार्षद प्रतिनिधि लालू शर्मा इंटक नेता सुरेश चौक से रोहित रघुवंशी गजानन पथरिया पूर्व पार्षद दिलीप  थोराट कृष्णा माहेश्वरी   अभिजीत शर्मा विकास लोखंडे अयूब पटेल विवेक शर्मा दीपू यादव राजकुमार सिंह शेखावत शुभम पटेल शुभम सिंह पवार लक्की सिंह पटेल  पप्पू पटेल मनीष राज संजय सिंह चौहान आदि कांग्रेस के नेता  कार्यकर्ता काफी तादाद में उपस्थित थे  जिसमें युवाओ की संख्या अधिक थी।मशाल रैली का आयोजन युवक कांग्रेस पिथमपुर द्वारा किया गया। थाने पर पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन पीथमपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह चढ़ार को सौंपा।

किसानों के सम्मान में युवक कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली


Post a Comment

Previous Post Next Post