जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही | Jabalpur police evam prashasan ki nagar nigam ke sath milkar sanyukt karywahi

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही

कुख्यात बदमाश एवं ड्रग माफिया शेखर सोनकर जिसके विरूद्ध नशे के कारोबार सहित 29  अपराध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, बंम-बाजी,आर्म्स  एक्ट के पंजीबद्ध है, के द्वारा लगभग 3 करोड़ की  लागत से बनाया गया अवैध शाॅपिंग कांपलेक्स एवं 2 मकान को किया गया जमींदोज

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर (संतोष जैन) - मध्य प्रदेश शासन द्वारा भू-मफिया राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही

                    *इसी क्रम में आज दिनांक 30.12.2020 को कलेक्टर जबलपुर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल अंतर्गत सिंधी केंप में कुख्यात बदमाश एवं ड्रग माफिया शेखर सोनकर पिता अशोक सोनकर उम्र 37 वर्ष निवासी जानकीदास मंदिर के पास बाबा टोला थाना हनुमानताल के द्वारा सिंधी कैंप भानतलैया में खसरा नंबर 353 एवं 354 रकवा 0.747 हे. भूमि पर 11 दुकानों का एक शाॅपिंग काम्पलेक्स बिना अनुमति के अनाधिकृत रूप से लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से एवं खसरा नंबर 344 की करीब 3000 वर्गफुट भूमि पर 1 करोड़ की लागत से अवैध मकान तथा खसरा नं. 340 की भूमि 650 वर्ग फुट जो कि जानकीदास मंदिर ट्रस्ट की है पर अवैध कब्जा कर दो मंजिला मकान लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया था, को आज पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की मौजूदगी में जमीदोज किया गया है।

जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही

                    उल्लेखनीय है कि कुख्यात बदमाश एवं ड्रग माफिया शेखर सोनकर निवासी जानकीदास मंदिर बाबा टोला के विरुद्ध थाना हनुमानताल में 27 अपराध एवं बेलबाग में 2 अपराध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, बंम-बाजी, आर्म्स  एक्ट एवं एन.डी.पी.एस. एक्ट के पंजीबद्ध हैं।

                    विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये  कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) श्री अगम जैन, एस डी एम श्री ऋषभ जैन, नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल श्री अशोक तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री मधुकर चैकीकर, तहसीलदार श्री राजेश सिंह, नायब तहसीलदार श्री संदीप जयसवाल, नायब तहसीलदार श्री दिलीप चैरसिया, थाना प्रभारी हनुमानताल, ओमती, बेलबाग, सिविल लाइन, मदन महल, घमापुर, खम्हरिया, केंट थाना बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी अतिरिक्त बल के साथ  तथा अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री सागर बोरकर नगर निगम के अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post