चूल्हे पर चाय बनाकर किया महंगाई का विरोध
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर 26 दिसंबर शनिवार को जय नगर कॉलोनी में महिला कांग्रेस द्वारा डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमत में की जा रही बेतहासा वृद्धि के विरोध मे पीथमपुर महिला कांग्रेस ने केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध चूल्हा जला कर चाय बना कर लोगों को पिलाई और विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता प्रदीप द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने निम्न वर्ग एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड दी है। गैस के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं डीजल पेट्रोल के भाव बढ़ने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। युवा बेरोजगार हो रहे हैं। बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जा रही है। पूर्व विधायक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम की धर्मपत्नी प्रभा गौतम द्वारा केन्द्र सरकार कोजनविरोधी सरकार बताया ।
इस अवसर पर महिला धार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गीता सिंह ठाकुर पिंकी कुशवाह लक्ष्मी पवार प्रभा संगीता शर्मा केशरबाई सुनीता यादव पार्वती भारती गीता मनीषा सुशीला मुन्नी वैशाली सहित आदि
महिला कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही प्रमुख रूप से सुरेश जी विवेक शर्मा रोहित सिंह संजू चौहान दिशान पटेल अजय परिहार रामप्रवेश सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया ।