भाजपा ने किया ममता का पुतला दहन | Bhajpa ne kiya mamta ka putla dahan

भाजपा ने किया ममता का पुतला दहन

थांदला के आज़ाद पर एकत्र हुए भाजपाई

भाजपा ने किया ममता का पुतला दहन

थांदला (शहादत खान) - आगामी विधानसभा चुनाव हेतु संगठनात्मक तैयारी हेतु पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवम् भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी श्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुए पथराव एवम् जानलेवा हमले के विरोध में आज थांदला के ऐतिहासिक आज़ाद चौक पर भाजपाजनों ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि बंगाल में जो हमारे राष्ट्रीय नेताओं पर जो जानलेवा हमला हुआ है उस घटना के आरोपियों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीधा संरक्षण प्राप्त है। लोकतंत्र में इस प्रकार की घटनाओं का कोई स्थान नहीं है, हम देश के राष्ट्रपति और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से इस सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते है।

उक्त अवसर पर नगर भाजपा के किशोर आचार्य, नटवर पंवार, पूनमचंद मिस्त्री,राजू धानक, बहादुर डामोर सहित कई कार्यकर्ता एवम् पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments