भाजपा मंडल थांदला द्वारा प्रखर समाजवादी चिंतक मामाजी बालेश्वर दयालजी 22 वी पुण्यतिथि मनाई गई | Bhajpa mandal thandla dvara prakhar samajwadi chintak mamaji baleshwar dayalji 22 vi

भाजपा मंडल थांदला द्वारा प्रखर समाजवादी चिंतक मामाजी बालेश्वर दयालजी 22 वी पुण्यतिथि मनाई गई

भाजपा मंडल थांदला द्वारा प्रखर समाजवादी चिंतक मामाजी बालेश्वर दयालजी 22 वी पुण्यतिथि मनाई गई

थांदला (शहादत खान) - आदिवासी समुदाय के प्रतीक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य पत्रकार सामाजिक समरसता एवं सामाजिक उत्थान में  मामाजी बालेश्वर दयाल का बहुत बड़ा योगदान रहा, मध्य प्रदेश सहित एवं राजस्थान एवं गुजरात राज्य के श्रद्धालु हर वर्ष मामा बालेश्वर दयाल की पुण्यतिथि मनाने आते हैं। मामा बालेश्वर दयाल ने गोबर नाम से अखबार निकाला था जिसके माध्यम से मामा जी ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। स्वतंत्रता संग्राम स्वाधीनता आंदोलन के 40 वे दशक में मामा बालेश्वर दयाल व कन्हैयालाल वैध ने भाग लिया था। स्व. मामा बालेश्वर दयाल की 22 पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन् इस अवसर वरिष्ठ नेता अशोक अरोरा व मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने स्थानीय मामा बालेश्वर दयाल उद्यान में मामाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे  याद किया। इसके बाद पूर्व मंडल अध्यक्ष नटवर पवार पूर्व मंडल महामंत्री किशोर आचार्य ,मंडल उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, राकेश सोनी,समाज सेवी पूनम मिस्त्री, अजय सेठिया ,उपाध्यक्ष पारू पारगी मंडल मंत्री कन्ना वसुनिया, राजू गरवाल,सुजीत भाभर पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष गोपाल वैरागी पार्षद पिटर बबेरिया,गजेंद्र चौहान,कपिल पाठक,कांतिलाल परमार,राजू धानक,कार्यकारणी सदस्य मथियास निनामा, मांगू निनामा,संजय परमार,करन भूरिया ने माल्यार्पण कर मामाजी को याद किया 

कार्यक्रम का आभार मंडल महामंत्री सुनील पणदा ने माना।

Post a Comment

0 Comments