शीतलहर से कांपे ये राज्य, माउंट आबू में पारा माइनस 2 डिग्री | Shitlehar se kanpe ye rajya miut abu main para minus 2 digree

शीतलहर से कांपे ये राज्य, माउंट आबू में पारा माइनस 2 डिग्री

शीतलहर से कांपे ये राज्य, माउंट आबू में पारा माइनस 2 डिग्री

उत्तर भारत में पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी असर ज्यादा प्रदेशों में देखने का मिल रहा है। उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा सहित कई राज्यों में पारा बुरी तरह से लुढ़क गया है। इन प्रदेशों में शीत लहर के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। साथ ही कोहरे का कारण भी विजिबिलिटी कम हुई है। मौसम विभाग के ज्यादा आंकलन के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम की मार ज्यादा पड़ सकती है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

राजस्थान में तापमान गिरा, माउंट आबू में माइनस 2 डिग्री तापमान

बीते 24 घंटे में राजस्थान के तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर बढ़ी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है।

पटना में सुबह से कोहरा

बिहार की राजधानी पटना में भी सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, इसके कारण विजिबिलिटी कम हुई। पटना में एक स्थानीय व्यक्ति ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पटना में 2-3 दिन से ठंड बढ़ गई है। कोहरे की वजह से सुबह बाइक चलाने में काफी परेशानी हो रही है। सुबह के समय बाजार भी देरी से खुल रहे हैं और लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

उत्तरप्रदेश में भी पारा लुढ़का, वाराणसी में घना कोहरा

बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर उत्तरप्रदेश में देखने को मिल रहा है। यहां शीतलहर के साथ ही कई शहरों में सुबह से कोहरा है। भगवान शिव की नगरी वाराणसी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। वहीं कानपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया दिखा। एक व्यक्ति ने बताया, "ठंड बहुत बढ़ गई है, बाहर निकलने में बहुत दिक्कत हो रही है।" मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली को मिल सकती है राहत

राष्ट्रीय राजधानी​ दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हो गई। दिल्ली के सफदरजंग में सुबह 5:30 बजे 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान मध्य भारत के मैदानी इलाकों सहित न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हो सकती है। दिल्ली के लोगों का कहना है कि बीते साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा ठंड है, जिसके चलते सुबह-सुबह काम करने में परेशानी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी राज्यों में ठंड जो सितम ढा रही है, उसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर भारी बर्फबारी है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News