15 लाख 12 हजार 418 क्विंटल धान की हुई खरीदी
बालाघाट (देवेंद्र खरे) - बालाघाट किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने एवं उन्हें बिचौलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में व्यापक इंतजाम किये गये है। जिले में 16 नवंबर 2020 से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ हो गई है। 28 दिसम्बर 2020 तक जिले के 186 केन्द्रों पर 41 हजार 712 किसानों से 282 करोड़ 52 लाख 66 हजार 337 रुपये मूल्य की 15 लाख 12 हजार 418 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अब तक किसानों को 82 करोड़ 78 लाख 81 हजार 890 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इस वर्ष धान समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है।
चालू सीजन में खरीदी गई धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव कर गोदामों एवं कैप में पहुंचने पर किसानों के खाते में धान की राशि जमा कराई जा रही है। अब तक 12 लाख 17 हजार 392 क्विंटल धान का खरीदी केन्द्रों से उठाव कर परिवहन कर लिया गया है और उसे गोदामों में पहुंचाया दिया गया है। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन के निर्देशों एवं निय किसानों को सलाह दी गई है कि वे धान को अच्छी तरह से सुखाकर और छानकर ही बिक्री के लिए लेकर आये। धान में नमी नहीं होना चाहिए।