साजवा मै हुआ गायत्री यज्ञ सम्पन्न | Sajva main hua gayatri yagy sampann

साजवा मै हुआ गायत्री यज्ञ सम्पन्न

साजवा मै हुआ गायत्री यज्ञ सम्पन्न

धनोरा/हर्रई (जयकुमार डेहरिया) - आज दिनांक 22 :11: 2020 दिन रविवार को विकासखंड हर्रई के ग्राम साजवा में 28 घरों में एकसाथ ग्रहे- ग्रहे गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ।

साजवा मै हुआ गायत्री यज्ञ सम्पन्न

*शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे  ग्रहे- ग्रहे गायत्री यज्ञ- उपासना अभियान कार्यक्रम के तहत ग्राम साजवा में 28 घरों में ग्रह -ग्रह गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें हर्रई ,राजढाना, बसुरिया, रावराकला ,महलोंन (अमरवाड़ा) एवं साजवा ग्राम के परिजनों द्वारा यज्ञ आचार्य  के रूप में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

साजवा मै हुआ गायत्री यज्ञ सम्पन्न

*गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ विकासखंड हर्रई के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम साजवा के जय दुर्गा युवा मंडल के युवा साथियों एवं वरिष्ठ परिजन श्री भारत यादवजी, भारत धुर्वे जी , हरदयाल डेहरिया जी आदि का विशेष सहयोग रहा।

*ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ अभियान प्रभारी  हर्रई के श्री कमलेश्वर सोनी ने बताया कि परिवारों में श्रेष्ठ संस्कारों के जागरण हेतु एवं वातावरण में छाई विषाक्तता के निवारण के लिए यज्ञ उपचार का बहुत बड़ा वैज्ञानिक महत्व भी है जिससे मनुष्यों की भावनाएं भी उच्च बनती है ।समाज में छाई हुई दूषित भावना एवं विचारों को दूर करने हेतु एवं लोगों के मनों में श्रेष्ठ भावनाओं के संचार हेतु ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ अभियान संपन्न किया जा रहा है ।इस अभियान के तहत ग्राम में बहुत ही श्रेष्ठ आस्थावान वातावरण बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments