अरिहंत इण्डस्ट्री में गिरी दीवार, मजदूर की मौत | Arihant industry main giri diwar majdur ki mout

अरिहंत इण्डस्ट्री में गिरी दीवार, मजदूर की मौत

अरिहंत इण्डस्ट्री में गिरी दीवार, मजदूर की मौत

उज्जैन (रोशन पंकज) - आज सुबह नागझिरी उद्योगपुरी में अरिहंत इण्डस्ट्री की दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूरों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। जानकारी लगते ही पुलिस जांच के लिए घटना स्थल पहुंच गई थी। मृतक मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

अरिहंत इण्डस्ट्री में गिरी दीवार, मजदूर की मौत

उद्योगपुरी में अरिहंत इण्डस्ट्री नाम से वेयर हाउस का संचालन जावरा के चंद्रप्रकाश द्वारा किया जाता है। इण्डस्ट्री में गेहंू का स्टॉक भरा हुआ है। आज सुबह एक मजदूर गेहूं के कट्टे निकाल रहा था। उसी दौरान अचानक इण्डस्ट्री की दीवार भरभराकर मजदूर के ऊपर गिर गई। घटनाक्रम सुबह 8 बजे के लगभग का था। आवाज सुनकर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। इस दौरान मलबे के नीचे साथी मजदूर को दबा देखा। जिसे बमुश्किल बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथी मजदूरों ने बताया कि मृतक का नाम राहुल पिता कमलेशश्री पासवाल 32 वर्ष निवासी बिहार है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच गई थी। वहीं अस्पताल पहुंचकर मामले में मर्ग कायम करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम कराया। घटना की जानकारी मृतक मजदूर के परिजनों तक पहुंचा दी गई थी।



Post a Comment

0 Comments