नगर बोरगांव में संयम समूह ने नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया
बोरगांव (चेतन साहू) - गुलाबराव ताजने मंगल कार्यालय में संयम समूह बोरगांव के तत्वधान में एल्कोहलिक्स एनोनिमस पर नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दूरदराज से लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां सभी शराबी भाईयो ने अपने संघर्ष भरी शराबी जीवन को समाप्त कर अपने अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान मुख्य रूप से पधारे हुए केशव राव ताजने, उमा चिपड़े, डॉ श्याम क्षीरसागर सहित वरिष्ठ गण उपस्थित थे।
संयम समूह बोरगांव एल्कोहलिक्स एनोनिमस के सदस्यों ने बताया कि ए.ए. द्वारा आपको इससे पूर्ण रूप से मुक्त करने के लिए एक १२ स्तरीय कार्यक्रम द्वारा आपकी मदद की जाती है, जो अधिकतर "एक उच्च शक्ति में विश्वास के आसपास केंद्रित है।" ए.ए. कोई सदस्यता शुल्क नहीं लेता है और सदस्यों को गुमनाम रखता है। इसमे दाखिला लेने के लिए आपको सिर्फ अपनी पीने की इच्छा को रोकने की जरूरत है। इसमे आपके लिए सबसे पहला कदम यह है कि- "यह स्वीकार करना कि, आप एक शराबी हैं" और यह मानना कि- "आपको सहायता की जरूरत है।" एक व्यसनी के लिए शायद यह स्वीकारना एक सबसे कठिन कदम है। जब एक बार वह ए.ए. की बैठक में आते हैं, वह अपने आप को अकेला नहीं पाते है। वह ए.ए. के आंकड़े मे पाता है कि- "वह यहाँ अकेले नहीं है और इतना ही नहीं, यहाँ वह अपने अहंकार या अहम् से छुटकारा पा सकता है