भीम आर्मी मनाएगी हर जिले में संविधान दिवस - एडवोकेट सुनील बेले | Bhim army manaegi har jile main sanvidhan divas

भीम आर्मी मनाएगी हर जिले में संविधान दिवस - एडवोकेट सुनील बेले

भीम आर्मी मनाएगी हर जिले में संविधान दिवस - एडवोकेट सुनील बेले

बालाघाट (देवेंद्र खरे) - राष्ट्रीय सामाजिक संगठन भीम आर्मी भारत एकता मिशन मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील बेले ने प्रेस वार्ता कर कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन मध्य प्रदेश के हर जिले में संविधान दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा जो कि एससी एसटी ओबीसी एवं माइनॉरिटी सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में मनाया जावेगा, उन्होंने कहा कि 26 नवंबर के बाद भी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में सभी बहुजन सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर के संयुक्त रूप से पखवाड़े के रूप में  दिसंबर माह में भी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय तहसील मुख्यालय ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर पर भी संविधान दिवस को मनाया जाएगा, उन्होंने कहा कि डा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा रचित भारत का संविधान दुनिया का सर्वोच्च एवं श्रेष्ठ संविधान है तथा भारतीय संविधान सभी ग्रंथों से बड़ा है एवं देश भारतीय संविधान से ही चलता है तथा संविधान दिवस कार्यक्रम मनाने का उद्देश्य यह है कि लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना एवं संविधान का ज्ञान सभी को प्राप्त हो जिससे कि भारत के हर नागरिक को अपने संविधानिक अधिकारों की प्राप्ति हो एवम सभी अपने अधिकारों को जाने तथा देश के संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहें

Post a Comment

Previous Post Next Post