भाजपा का मंगल मध्यप्रदेश में चला शिवराज सिंह चौहान का जादू
जनता का भाजपा पर भरोसा बड़ा कांग्रेश को नहीं दिया मौका
भोपाल (संतोष जैन) - प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया था लेकिन करीब 2 साल बाद 2020 में हुए 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा सरकार के 7 महीने के कामकाज पर भरोसा जताया है अब प्रदेश में भाजपा की सरकार स्पष्ट बहुमत वाली हो गई है मतदाताओं के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर मुहर लगाते हुए मंगलवार को 28 में से 19 सीटें भाजपा की झोली में डाल दी कांग्रेश की 9 सीटों पर जीत मिली है सभी सीटें जीतने का दावा करने वाली कांग्रेस ग्वालियर चंबल की कुछ सीटों पर ही बेहतर प्रदर्शन कर पाई दीपावली के 4 दिन पहले इन परिणामों के बाद जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया वहीं कांग्रेसमें मायूसी छाई रही उपचुनाव में सिंधिया समर्थक तीन मंत्री हार गये कमलनाथ दिग्विजय सिंह की जोड़ी को दीपावली से पहले मतदाताओं ने राजनीतिक वनवास पर भेज दिया है अधिक सीटों पर उपचुनाव की वजह से इसे सत्ता का 20.20मैच भी माना जा रहा था