प्रतीकात्मक रूप में रावण का दहन कर परम्पराओ का किया निर्वहन, धु-धु कर जल उठा रावण
अलीराजपुर। (रफीक क़ुरैशी) - इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते मप्र शासन की गाईडलाईन के अनुसार सांकेतिक रूप से दशहरा पर्व मनाया गया। नपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सोमवार देर शाम उमराली मार्ग स्थित पूराने दशहरा मैदान पर 10 फीट के रावण का दहन प्रतीकात्मक रूप से किया गया। रावन दहन नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल द्वारा किया गया। इसके पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती पटेल और नपा उपाध्यक्ष श्री परवाल ने दशहरा मैदान पर विधिवत रूप से पूजा अर्चना भी की। ज्ञात रहे कि प्रतिवर्ष नगरपालिका द्वारा 52 से 53 फीट के रावण का दहन किया जाता था। परन्तु इस बार कोविड-19 के चलते रावण दहन का कार्यक्रम औपचारिक रूप से किया गया। उल्लेखनीय है कि नपा अध्यक्ष सेना पटेल एवं सीएमओ अमरदास सेनानी ने दो दिन पूर्व आमजनता से अपील की थी कि इस वर्ष शासन की गाईडलाईन के अनुसार सीमित संख्या में प्रतिकात्मक रावण दहन कार्यक्रम रखा गया है। जिससे सिर्फ 50 लोगो की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपंन होगा। फलस्वरूप पूराने दशहरा मैदान पर सीमित संख्या में रावण दहन कार्यक्रम संपंन हुआ। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष संतोष मकु परवाल, नपा सीएमओ अमरदास सेनानी, पार्षदद्वय, नपा कर्मचारी सुनिल कापडिया, शकील मंसूरी सहित सीमित संख्या में नगरवासी मौजूद थे।